Home Entertainment Bollywood करीना कपूर और अर्जुन कपूर गासिप चैंपियन

करीना कपूर और अर्जुन कपूर गासिप चैंपियन

0
करीना कपूर और अर्जुन कपूर गासिप चैंपियन
Kareena Kapoor and Arjun Kapoor Gossip champion
Kareena Kapoor and Arjun Kapoor Gossip champion
Kareena Kapoor and Arjun Kapoor Gossip champion

मुम्बई। बालीवुड में गासिप होना और गासिप करना कोई अजूबी बात नहीं मानी जाती। ये भी सच है कि बालीवुड से जुड़ा हर आदमी गासिप में शामिल होता है, लेकिन पिछले दिनों चर्चाओं में ये सामने आया कि बालीवुड के सितारों में सबसे ज्यादा गासिप करना किसे पसंद है।

हीरोइनों में सबसे ज्यादा गासिप करने का खिताब करीना कपूर को दिया जाता है। एक टीवी शो में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने करीना को बालीवुड में सबसे ज्यादा गासिप करने वाली हीरोइन बताया, तो सबसे ज्यादा गासिप करने वाले हीरो का नाम भी सामने आ गया है और ये नाम है अर्जुन कपूर का।

अर्जुन की ये पोल रणबीर सिंह ने खोली, जिन्होंने यशराज की गुंडे में अर्जुन के साथ काम किया था। रणबीर सिंह का कहना है कि गासिप करने में अर्जुन से ज्यादा स्मार्ट कोई दूसरा कलाकार नहीं है। वे घंटों तक गासिप कर सकते हैं।