Home Headlines दिमित्री बलान्डिन ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में जीता स्वर्ण

दिमित्री बलान्डिन ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में जीता स्वर्ण

0
दिमित्री बलान्डिन ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में जीता स्वर्ण
Dmitry Balandin wins gold in the 200m breaststroke event
Dmitry Balandin wins gold in the 200m breaststroke event
Dmitry Balandin wins gold in the 200m breaststroke event

रियो डी जनेरियो। कजाकस्तान के तैराक दिमित्री बलान्डिन ने ओलम्पिक में तैराकी की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

ब्लान्डिन ने दो मिनट 07.46 सेकेंड में पूरा किया। अमेरिका के जोश प्रेनोट दूसरे स्थान पर रहे। रूस के एंतोन चुपकोव को तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं जापान के इप्पेल वतानाबे छठे स्थान पर रहे।

कजाकस्तान के 21 वर्षीय तैराक बलान्डिन ने 2014 एशियाई खेलों में भी 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

बलान्डिन की जीत के बाद कजाकस्तान के पास अब दो स्वर्ण पदक हो गए हैं। इससे पहले रियो ओलम्पिक में भारोत्तोलक निजात रहिमोव ने पुरुषों की 77 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।