Home Northeast India Assam काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य के 70 प्रतिशत हिस्से में घुसा बाढ़ का पानी

काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य के 70 प्रतिशत हिस्से में घुसा बाढ़ का पानी

0
काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य के 70 प्रतिशत हिस्से में घुसा बाढ़ का पानी
70 percent part of Kaziranga National Reserve forest Flood affected
70 percent part of Kaziranga National Reserve forest Flood affected
70 percent part of Kaziranga National Reserve forest Flood affected

गुवाहाटी। असम समेत पड़ोसी राज्य व पड़ोसी देश में लगातार हो रही बरसात के चलते राज्य में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

14 जिलों के 6,41,043 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के विभिन्न इलाकों में ब्रह्मपुत्रा, बुढ़ीदिहिंगिया, सुबनसिरी, धनसिरी, जिया भराली, पुठीमारी, बेकी और संकोष नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सबसे खतरनाक स्थिति काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य की हो गई है। असम में आई दूसरी बार बाढ़ के चलते अभ्यारण्य के 70 प्रतिशत हिस्सा लगभग 430 स्क्वायर किमी इलाके में पानी भर गया है।

अभ्यारण्य में पानी भर जाने के चलते बड़े पैमाने पर जंगली जीव सुरक्षित स्थानों की तलाश में पड़ोसी जिले कार्बी आंग्लांग के जंगल के ऊंचाई वाले स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं।

जंगली जीवों के पलायन को देखते हुए काजीरंगा अभ्यारण्य से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर वाहनों की रफ्तार को निर्धारित किया गया है, ताकि वाहनों की चपेट में आकर किसी जीव की मौत न हो।

वन सुरक्षाकर्मी नावों के जरिए अभ्यारण्य में टापूओं पर फंसे जंगली जीवों की सुरक्षा के लिए गश्त लगा रहे हैं। वहीं बाढ़ के दौरान अभ्यारण्य में अवैध शिकारियों का भी खतरा बढ़ गया है।