Home Delhi केजरीवाल सरकार गुप्तचर संस्था बनाना चाहती थी:भाजपा

केजरीवाल सरकार गुप्तचर संस्था बनाना चाहती थी:भाजपा

0
केजरीवाल सरकार गुप्तचर संस्था बनाना चाहती थी:भाजपा
Kejriwal government wanted to form intelligence agency : BJP
Kejriwal government wanted to form intelligence agency : BJP
Kejriwal government wanted to form intelligence agency : BJP

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर उनका ध्यान एक पत्रिका में छपी उस खबर की ओर आकृष्ट किया है जिसके अनुसार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सरकार ने 2015 में सत्ता में आने के बाद एक गुप्तचर संस्था बनाने का प्रयास किया था।

भाजपा ने उपराज्यपाल से इस मामले की जांच की मांग की है। साथ ही सवाल किया है कि क्या दिल्ली की जनता को बताएंगे कि केजरीवाल सरकार ने क्या प्रस्ताव बनाया था?

उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि दिल्ली में पुलिस एवं अन्य सरकारी गुप्तचर संगठनों के रहते सरकार द्वारा ऐसी किसी नई गुप्तचर संस्था बनाने पर विचार करना कहीं न कहीं केजरीवाल सरकार का विरोधियों पर नजर रखने का प्रयास था। यह बेहद दुखद है कि केजरीवाल सरकार राजनीतिक विरोध को सहन करने को तैयार नहीं है।