Home India खंडवा : बोरे में दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

खंडवा : बोरे में दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

0
खंडवा : बोरे में दो लाशें मिलने से फैली सनसनी
Khandwa : Two dead bodies found in a bag
Khandwa : Two dead bodies found in a bag
Khandwa : Two dead bodies found in a bag

खंडवा। आदिवासी विकासखंड खालवा के कालीघोड़ी के जंगल में शुक्रवार को सुबह एक बोरे के अंदर दो लोगों की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा बोरे में से दोनों लाशें निकाली गई एवं शिनाख्त के लिए आस-पास के गांव सहित थानों में संपर्क किया गया।

दोनों लाशों की पहचान रामजी पिता घासीराम (34), धनंजय पिता अमरदास (28) निवासी डाबिया थाना सिराली जिला हरदा के रूप में हुई है। दोनों मृतक ट्रैक्टर चलाने सहित मजदूरी का भी कार्य किया करते थे।

मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है क्योंकि दोनों शवों के शरीर पर धारधार हथियार से हमले के निशान पाये गये हैं। खालवा पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खालवा थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदोरिया ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है एवं जल्द ही इस मामले में खुलासा भी कर दिया जाएगा।