Home Northeast India Assam अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, तड़पते हुए सड़क पर फेंका

अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, तड़पते हुए सड़क पर फेंका

0
अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, तड़पते हुए सड़क पर फेंका
kidnapped teenage girl raped in assam
kidnapped  teenage girl raped in assam
kidnapped teenage girl raped in assam

सिलचर। असम के बराक घाटी के हैलाकांदी जिले के लाला में एक जघन्य घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

घटना के अनुसार एक किशोरी का अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में से तड़पते हुए सड़क पर फेंक दिया गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिलचर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना में नीलम नाथ नामक व्यक्ति का हाथ बताया गया है। आरोपी खबर लिखे जाने तक पुलिस की गिरफ्तार से बाहर बताया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बीते  शनिवार को किशोरी का पहले अपहरण किया गया।

आरोपी ने किशोरी के साथ मुंह काला करने के बाद उसे सुनसान सड़क पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।