Home Astrology शुक्र का वृषभ में गोचर, जानें क्या होगा आप पर असर

शुक्र का वृषभ में गोचर, जानें क्या होगा आप पर असर

0
शुक्र का वृषभ में गोचर, जानें क्या होगा आप पर असर
Know results of shukra in vrishabha rashi
Know results of shukra in vrishabha rashi
Know results of shukra in vrishabha rashi

भोपाल। सौंदर्य और साधन का प्रतीक माना जाने वाला शुक्र ग्रह सोमवार को वृषभ राशि में गोचर करने जा रहा है। यह राशि शुक्र की स्वराशि है। ऐसे में शुक्र के इस राशि में गोचर से सभी जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
पंडित लोकेश भार्गव ने हिस को बताया कि शुक्र ग्रह वृषभ राशि में अप्रैल 6 को अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेगा। ऐसे में वृषभ के साथ-साथ अन्य राशि जातकों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि जातकों के लिए यह गोचर अच्छा परिणाम देने वाला होगा। सुखद और अच्छा परिणाम देने वाली यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष की मजबूती के साथ ही कार्यस्थल पर सब ठीक बना रहेगा।
अन्य राशि जातकों पर प्रभाव
मेष-समय ठीक रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखकर स्वास्थ्य के लिए चिंता करना उचित है। समय आपके व्यक्तिव को बढ़ाने में सहायता भरा रहेगा। तारीफें होंगी।
मिथुन-आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर है। खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। प्रेम सम्बन्ध में कुछ अनबन हो सकती है। विवाहित जीवन अच्छा चलेगा। आपके मित्र सहयोग करेंगे।
कर्क– समय बेहद अच्छा निकलेगा। लगभग सभी क्षेत्रों में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे और लाभकारी सिद्ध होंगे। धनलाभ होगा। खर्च बढ़ सकता है।
सिंह- शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका प्रदर्शन सभी को संतुष्ट करेगा। विरोधी परास्त होंगे।
कन्या– भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर लोगों से अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। आपको विदेश यात्रा के योग भी हैं। आपकी किसी अधिकारी अथवा प्रशासन से अल्पकालिक मटमुटाव की स्थिति बन सकती है।
तुला-स्वाथ्स्य बिगड़ सकता है। विशेष ध्यान की जरूरत है। मन में थोड़ी खिन्नता बनी रहेगी। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध भी ठीक बने रहेंगे। शिक्षा में सामान्य प्रगति रहेगी।
वृश्चिक-मनोस्थिति बढिय़ा बनी रहेगी। विवहित जीवन का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा। आपको जीवनसाथी पर खर्च करना पड़ेगा। आपकी कुछ छुपी हुई इच्छाएँ पूर्ण हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु-नौकरी बदलने का सोच सकते हैं। कोई बड़ा कार्य आपको दिया जा सकता है। पदोन्नति भी हो सकती है। विवाहित जीवन अच्छा बना रहेगा।
मकर-स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट में समस्या होगी। विवाहित जीवन अच्छा रहेगा तथा आपको शांति देने वाला होगा। शिक्षा की स्थिति अच्छी रहेगी।
कुम्भ-कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं। आपके कार्यों को सराहा जा सकता है। भाइयों से लाभ हो सकता है। मन अच्छा बना रहेगा। घर में कोई नया काम करवा सकते हैं।
मीन-शिक्षा सामान्य रहेगी। विवाहित जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में प्रगति होगी। कर्मचारियों से हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी कष्ट हो सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here