Home Health गर्मियों में सेहत के लिए अमृत हैं कच्चे आम

गर्मियों में सेहत के लिए अमृत हैं कच्चे आम

0
गर्मियों में सेहत के लिए अमृत हैं कच्चे आम
know the benefits of raw mango in summer season
know the benefits of raw mango in summer season
know the benefits of raw mango in summer season

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में बाजार में कच्ची केरी और आम आने शुरू हो चुके हैं। आम और कच्ची केरी हर किसी की पसंदीदा होती हैं। कच्चे आम का प्रयोग ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता हैं बल्कि यह सेहत को भी आराम देता हैं। हर कोई इसका सालभर इंतज़ार करता हैं। इस मौसम में ये आपको कई बिमारियों से भी दूर रखता हैं। जैसे की गर्मी की तपती धूप में आम एकमात्र ऐसा फल है जिसके सेवन से मन तो अच्छा होता ही है साथ ही लू भी नहीं लगती।

साथ ही लू जैसी बीमारियों से भी बचाये रखता हैं। इसलिए आज हम आपको कच्चे आम के फायदे बताने जा रहें हैं। कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा इतनी रहती है जितनी की 35 सेब, 18 केले, 9 नींबू और तीन संतरे में पायी जाती है।

आम में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनसे कई सारी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।इसलिए ही तो आम को फलों का राजा कहते हैं। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से पानी की कमी दूर होती है,

इसके साथ ही यह उच्च तापमान से भी बचाता है।वजन कम करने में आम एक अच्छा उपाय हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर से फैट को भी कम करता हैं। आम का उचित मात्रा में उपयोग सेहत के लिए वरदान हैं।
ये भी पढ़े