Home Entertainment Bollywood कुणाल खेमू, सोहा अली खान के घर जन्मी नन्ही परी

कुणाल खेमू, सोहा अली खान के घर जन्मी नन्ही परी

0
कुणाल खेमू, सोहा अली खान के घर जन्मी नन्ही परी
Kunal Khemu and Soha Ali Khan are now proud parents to a baby girl
Kunal Khemu and Soha Ali Khan are now proud parents to a baby girl
Kunal Khemu and Soha Ali Khan are now proud parents to a baby girl

मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी कुणाल खेमू और सोहा अली खान माता-पिता बन गए हैं। उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। सोहा ने शुक्रवार सुबह बेटी को जन्म दिया। इस मौके पर सोहा के पति कुणाल ने कहा कि वह बहुत खुश हैं।

कुणाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां इस शुभ दिन पर एक सुंदर सी बेटी ने जन्म लिया है। आपके प्यार और शुभकामनाओं का शुक्रिया।

कुणाल और सोहा मई 2012 से लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद इन्होंने जुलाई 2014 में सगाई और जनवरी 2015 में शादी की थी। यह जोड़ी फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’, ‘मिस्टर जो बी कारवाल्हो’ में एक साथ नजर आ चुकी है।