Home Rajasthan Bikaner बीकानेर में दिल्ली की महिला के साथ 20 से ज्यादा ने किया गैंगरेप

बीकानेर में दिल्ली की महिला के साथ 20 से ज्यादा ने किया गैंगरेप

0
बीकानेर में दिल्ली की महिला के साथ 20 से ज्यादा ने किया गैंगरेप
delhi woman alleges gangrape by 23 men in bikaner, six arrested
delhi woman alleges gangrape by 23 men in bikaner, six arrested
delhi woman alleges gangrape by 23 men in bikaner, six arrested

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के पास इस सप्ताह अगवा की गई 28 वर्षीया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक एस.एस.गोधरा ने बताया कि महिला ने 26 सितंबर को घटना की सूचना दी। जांच के दौरान हमें पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने में आठ लोग शामिल थे। हमने छह को गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा में डांडिया खेलने गई किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या, 2 अरेस्ट

महिला की शिकायत के अनुसार 25 सितंबर को सड़क के किनारे से उसे अगवा किया गया। पुलिस का कहना है कि उन दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने छह और साथियों को बुलाया और फिर उन सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि 20 से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि मुझे जहां से अगवा किया गया, अगले दिन उसी स्थान पर छोड़ दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक महिला ने इस अपराध के बारे में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज करवा दिया है।