Home Latest news भागिरथेश्वर महादेव मंदिर में आज लघु रुद्र यज्ञ और अभिषेक

भागिरथेश्वर महादेव मंदिर में आज लघु रुद्र यज्ञ और अभिषेक

0
भागिरथेश्वर महादेव मंदिर में आज लघु रुद्र यज्ञ और अभिषेक
Bhagiratheshwar mahadev sirohi
Bhagiratheshwar mahadev sirohi
Bhagiratheshwar mahadev sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सगरवंशी माली समाज समिति के तत्वावधान में रविवार को होमात्मक लघु रुद्र यज्ञ और भागिरथेश्वर महादेव शिवलिंग का अभिषेक किया जायेगा।

समिति के सचिव सुरेश सगरवंशी के अनुसार सवेरे 8 बजे भागिरथेश्वर महादेव की आरती होगी। इसके बाद आचार्य प्रदीप दवे 9 बजे से हवन और महाभिषेक करेंगे। शाम 4 बजे इसकी पूर्णाहुति होगी। इसके बाद समापन आरती और प्रसादी होगी। अध्यक्ष नवल किशोर ने समाज बंधुओं को अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुँच क्र इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी कर ली गयी है।