Home Breaking बोम्बायला देवी ओलंपिक महिला तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में

बोम्बायला देवी ओलंपिक महिला तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में

0
बोम्बायला देवी ओलंपिक महिला तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में
Laishram Bombayla Devi advances to pre quarters of rio olympics women's individual archery
Laishram Bombayla Devi advances to pre quarters of rio olympics women's individual archery
Laishram Bombayla Devi advances to pre quarters of rio olympics women’s individual archery

रियो डी जेनेरियो। भारत की अनुभवी महिला तीरंदाज बोम्बायला देवी रियो ओलंपिक में महिला तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बोम्बायला ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे की लिम सिह चिया को 6-2 से हराया।

बोम्बायला को इस मुकाबले के पहले सेट में संघर्ष नहीं करना पड़ा। उन्होंने इसे 27-24 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में दोनों तीरंदाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन बोम्बायला ने अच्छी वापसी कर इस सेट को 27-24 से जीता।

तीसरे फ्रेम में चीनी ताइपे की तीरंदाज ने अच्छा प्रदर्शन कर इसे 27-26 से अपने नाम किया। बोम्बायला ने चौथे सेट को 28-26 से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।

इससे पहले बोम्बायला ने पहले दौर में ऑस्ट्रिया की लॉरेंस बेलडॉफ को 6-2 से हराया। बोम्बायला पहले फ्रेम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसमें उन्हें 24-27 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद लय में आई भारतीय तीरंदाज ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ने बेहद निराश किया। बोम्बायला ने दूसरा फ्रेम 28-23 से अपने नाम कर मैच में बराबरी की। इसके बाद भारतीय तीरंदाज ने तीसरे फ्रेम में 27-23 से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रियाई तीरंदाज ने चौथे फ्रेम में 10 अंक के साथ शुरुआत की, लेकिन उन्होंने इसके बाद खराब प्रदर्शन किया और यह फ्रेम 24-26 से गंवा बैठी।