Home Breaking Mann Ki Baat बेनामी सम्पत्ति के विरूद्ध कानून जल्द : पीएम मोदी

Mann Ki Baat बेनामी सम्पत्ति के विरूद्ध कानून जल्द : पीएम मोदी

0
Mann Ki Baat बेनामी सम्पत्ति के विरूद्ध कानून जल्द : पीएम मोदी
law against benami properties to be operationalised soon pm modi in mann ki baat
law against benami properties to be operationalised soon pm modi in mann ki baat
law against benami properties to be operationalised soon pm modi in mann ki baat

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार और कालाधन के ​विरूद्ध अभियान तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बेनामी सम्पत्ति कानून का जल्द लागू करेगी। नोटबंदी तो भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान की शुरुआत है।

रविवार को अपने बहुचर्चित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि 1988 में बने बेनामी सम्पति कानून के न तो नियम बने न ही उसे अधिसूचित किया गया| वह ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। हमने उसको निकाला है और धारदार कानून बनाया है। आने वाले दिनों में यह कानून अपना काम प्रभावी ढंग से करेगा।

उन्होंने कहा कि देशहित और जनहित के लिए जो भी करना पड़ेगा वह उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कालाबाजारियों के खिलाफ ठोस जानकारी सामान्य लोगों के सहयोग मिलने पर उन्हें पकड़ा गया है। जन सहयोग की मदद से ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध सफलता मिल रही है।

उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि भ्रष्टाचार और कालेधन के​ विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। इसे रोकने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि हाल में समाप्त संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों द्वारा भारी हंगामा और गतिरोध राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और आम जनता के अफसोस और चिन्ता व्यक्त करने बावजूद वह जारी रहा।

मैं चाहता था कि सदन में भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जो लड़ाई चल रही है राजनीतिक दलों के लिए भी, राजनीतिक चंदा पर व्यापक चर्चा हो। अगर सदन चला होता तो जरूर अच्छी चर्चा होती। जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि राजनीतिक दलों को सब छूट है, ये गलत है। कानून सब के लिए समान होता है।

कानून का पालन चाहे व्यक्ति हो, संगठन हो या राजनीतिक दल हो, हर किसी को कानून का पालन करना ही होता है और करना ही पड़ेगा। जो लोग खुल कर के भ्रष्टाचार और कालेधन का समर्थन नहीं कर पाते हैं, वे सरकार की कमियां ढूंढने के लिए पूरी ताकत से लगे रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने बार-बार नियम बदलने के बारे में कहा कि ये सरकार जनता-जनार्दन के लिए है। जनता की लगातार प्रतिक्रिया लेने का प्रयास सरकार करती है। उसे कहां कठिनाई हो रही है। किस नियम के कारण दिक्कत आती है। उसका क्या रास्ता खोजा जा सकता है।

हर पल सरकार एक संवेदनशील सरकार होने के कारण जनता की सुख-सुविधा को ध्यान में रखते हुए जितने भी नियम बदलने पड़ते हैं, बदलती है, ताकि लोगों की परेशानी कम हो। उन्होंने कहा कि गत 8 नवम्बर को नोटबंदी का ऐलान करते हुए मैने कहा था, ये लड़ाई असामान्य है।

70 साल से बेईमानी और भ्रष्टाचार के काले कारोबार में कैसी शक्तियां जुड़ी हुई हैं? उनकी ताकत कितनी है? ऐसे लोगों से मैंने जब मुकाबला करना ठान लिया है तो वे भी तो सरकार को पराजित करने के लिए रोज नए तरीके अपनाते हैं। जब वो नए तरीके अपनाते हैं तो हमें भी तो उसके काट के लिए नया तरीका अपनाना पड़ता है।

तू डाल-डाल, तो मैं पात-पात, क्योंकि हमने तय किया है कि भ्रष्टाचारियों को काले कारोबारियों को, कालेधन को, मिटाना है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के पत्र इस बात को लेकर के आए हैं जिसमें किस प्रकार की धांधलियां हो रही हैं, किस प्रकार से नए-नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। इससे निपटने के भी तरीके निकाले जा रहे हैं।

https://www.sabguru.com/go-cashless-earn-reward-says-pm-modi-mann-ki-baat/