Home Rajasthan Ajmer सिन्धु दर्शन से लौटे तीर्थयात्रियों का अजमेर रेल्वे स्टेशन पर स्वागत

सिन्धु दर्शन से लौटे तीर्थयात्रियों का अजमेर रेल्वे स्टेशन पर स्वागत

0
सिन्धु दर्शन से लौटे तीर्थयात्रियों का अजमेर रेल्वे स्टेशन पर स्वागत

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा व सिन्धु दर्शन यात्रा के प्रभारियों ने अजमेर रेल्वे स्टेशन पर लेह लद्धाख से लौटे यात्रा संख्या एस 4 के यात्रियों का अभिनन्दन किया गया।

व्यवस्था प्रमुख मदनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान से 281 तीर्थयात्रियो ने भाग लिया। भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना वजीराणी के नेतृत्व में लौटे दल ने सिन्धु दर्शन यात्रा के संस्मरण सुनाए।

उन्होंने बताया कि चार दिवसीय समारोह के दौरान लेह लद्धाख में स्वागत समारोह, सिन्धु घाट पर सिन्धु उत्सव पूजन स्नान व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेगांग -हजयील भ्रमण अधिक उचांई वाले खादुर्गला भ्रमण के साथ लेह के पोलोग्राउण्ड में सांस्कृतिक संध्या ने सनातन संस्कृति को साकार किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. कमला गोकलाणी ने बताया कि यात्रा में लौटते समय हुए भारी हिमपात के कारण सडक मार्ग अवरूद्ध होने पर राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा की गई सुविधाओं को सभी ने सराहा व सकुशल यात्री लौट सके।

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 21वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 23 जून से 26 जून तक लेह लद्धाख में आयोजित होने वाली यात्रा में राजस्थान से जाने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा संख्या 4 के लिए श्रीनगर, गुलमर्ग कारगिल होते हुए लेह पहुंचे। जिनका स्टेशन पर आज स्वागत किया गया।

अजमेर व पुष्कर में दर्शन करने के साथ साथ सिन्धुजल पूजन किया। स्वागत करने में अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, विद्या भारती के जीवेन्द्र कुमार सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।