Home India City News इंदौर : साबुन फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, मची अफरा तफरी

इंदौर : साबुन फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, मची अफरा तफरी

0
इंदौर : साबुन फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, मची अफरा तफरी
leopard enters a Soap Factory premises in Indore
leopard enters a Soap Factory premises in Indore
leopard enters a Soap Factory premises in Indore

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सांवेर रोड़ पर उस वक्त हडक़ंप मच गया जब साबुन बनाने की एक फैक्ट्री में तेंदुआ बैठा दिखा। तेंदुआ देख फैक्ट्री के कर्मचारी घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और पुलिस ने बड़ी मेहनत से उसे पकड़कर कमरे में कैद कर दिया। दरअसल मंगलवार सुबह रोजमर्रा की तरह इंदौर के सांवेर रोड़ पर बनी साबुन फैक्ट्री में लोग काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही कर्मचारी ने फैक्ट्री का गेट खोला वैसे ही गेट के सामने तेंदुआ बैठा दिखाई दिया।

इसके बाद कर्मचारी अपना काम छोड़-छाड़ कर इधर-उधर भागने लगे। पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों को भागते देख तेंदुआ भी एक बंद फैक्ट्री में जा घुसा। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। आसपास की फैक्टरियों में भी काम बंद हो गया और सारे कर्मचारी व मजदूर बाहर निकलकर उसे भगाने में लग गए।

जानकारी के अनुसार जिस फैक्टरी में तेंदुआ घुसा था, वहां पांच साल का एक बच्चा भी खेल रहा था। तेंदुआ जब इधर से उधर भाग रहा था, वह उसके सामने आ गया। बच्चे के फंसे होने की बात पता चली तो उसकी मां दौड़ती हुई वहां पहुंची और उसके मामा राजेश ने किसी तरह वहां से बाहर निकाला।

वन विभाग पिछले कुछ दिनों से देवास के पास जंगलों में एक बाघ की सर्चिंग ऑपरेशन में लगा है। यहां पर उसने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके कारण बड़े पिंजरे वहीं पर थे। जब तेंदुए की खबर मिली तो देवास से पिंजरा मंगाया गया। यहां पर तेंदुए को चिड़ियाघर के स्टाफ ने ट्रंक्यूलाइज कर बेहोश किया।