Home Breaking polls result 2017 : होली से पहले भगवा हुआ यूपी, 300 सीटों की ओर भाजपा

polls result 2017 : होली से पहले भगवा हुआ यूपी, 300 सीटों की ओर भाजपा

0
polls result 2017 : होली से पहले भगवा हुआ यूपी, 300 सीटों की ओर भाजपा
uttar pradesh elections result 2017
uttar pradesh elections result 2017
uttar pradesh elections result 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा 300 सीटों पर बढ़त के साथ पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है।

सपा कांग्रेस गठबंधन करीब 58 और बसपा 28 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश में 78 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। भाजपा जिस तरह तेजी से आगे बढ़ रही है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मोदी लहर वर्ष 1991 के राम लहर से भी आगे है।

मोदी के संसदीय क्षेत्र की आठ सीटों में से सात पर भाजपा आगे

वाराणसी दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस के डॉ. राजेश 2000 मत से आगे वाराणसी: शहर कैंट सीट पर भाजपा पिछड़ी, 7 पर आगे,सम्भावना बरकरार क्लीन स्वीप का,दक्षिणी में भी भाजपा दो हजार मतो से आगे वाराणसी : कैंट से भाजपा के सौरभ पीछे, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव 998 मत सेे आगे मेरठ कैंट के छठा चरण की गिनती पूरी। बीजेपी के सत्यप्रकाश अग्रवाल आगे। निकटतम बीएसपी प्रत्याशी सत्सेंद्र सोलंकी दूसरे नंबर पर इटावा भारथना विधानसभा में सपा 1200 वोटों से आगे जौनपुर: मछलीशहर विधानसभा से सपा के जगदीश सोनकर 9566 मत पाकर आगे चल रहे हैं।

76 सुरक्षित सीटों में 36 पर भाजपा आगे, 18 बीएसपी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 76 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 36 सीटों पर आगे निकल गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा और प्रचार से भाजपा आधे से अधिक सुरक्षित सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। वहीं इसके ठीक पीछे 18 सीटों के साथ बसपा है।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चौकानें वाले परिणाम देने शुरू किए तो दलितों के नाम पर राजनीति करने वाली बहुजन समाज पार्टी की जमीन भी सरकतीें हुई नजर आयी। सुबह से शुरू हुई मतगणना के बाद तिसरे चौथे चरणों की गिनती ने भाजपा को 36 सुरक्षित सीटों पर आगे कर दिया।

यह चौकानें वाले परिणाम आने के बाद बसपा खेमे में खलबली मच गयी। तीसरे व चौथे चरणों की गिनती के बाद जैदपुर से भाजपा के उपेन्द्र आगे निकले तो बसपा के मीता गौतम, मौरानीपुर से बिहारी लाल आर्य भाजपा आगे तो प्रयागी लाल बीएसपी, मिश्रिख सीट पर रामकृष्णा भागर्व आगे तो मनीष रावत बसपा पीछे, नगीना सीट पर ओमवती देवी भाजपा तो पीछे वीरेन्द्र पाल बसपा, सिधौली सीट पर रामबक्श रावत भाजपा आगे तो हरगोविन्द बीएसपी पीछे, बालामउ में रामपाल वर्मा भाजपा आगे तो पीछे नीलू सत्यार्थी बीएसपी, चंदौसी सीट पर गुलाब देवी भाजपा आगे तो विरामती बसपा से पीछे और सबसे ज्यादा हाट सीट हैदरगढ़ में भी भाजपा के बैजनाथ रावत आगे तो बसपा के कमला प्रसाद रावत पीछे हो गये। बता दें कि कुल 76 सीटों से मिले आंकड़ों में 36 सीटों पर भाजपा, 18 सीटों पर बसपा, 8 सीटों पर कांग्रेस, 12 सीटों पर सपा और दो सीटों पर निर्दल प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है।

सामान्य सीटों पर भी बीजेपी का दबदबा

बागपत विधानसभा सीट से 9वें राउंड में बीजेपी आगे योगेश धामा (बीजेपी )-38472 अहमद हमीद (बीएसपी)-36361 करतार भड़ाना (आरएलडी )-4097 कुलदीप उज्ज्वल (सपा – कांग्रेस)-7579 बुलंदशहर के अभी तक के चुनाव परिणाम सिकन्द्राबाद – 4 वें राउण्ड तक 1612 वोट से सपा आगे बुलंदशहर – तीसरे राउण्ड तक 3242 से बीजेपी आगे स्याना – 5 वें राउण्ड तक 14047 वोट से बीजेपी आगे अनूपशहर- 6 वें राउण्ड तक 15257 वोट से बीजेपी आगे डिबाई – 11 राउण्ड तक बीजेपी 27522 वोटो से आगे शिकारपुर – 6 वें राउण्ड तक 12182 वोट से बीजेपी आगे खुर्जा- 5 वें राउण्ड तक 6561 वोटो से बीजेपी आगे

रायबरेली 10 राउंड की गणना के बाद स्थिति हरचंदपुर भाजपा की कंचन लोधी 2 हजार से आगे सरेनी में भाजपा के धीरेंद्र सिंह 17 हजार से आगे सलोन में भाजपा के दल बहादुर 412 वोट से आगे सदर सीट पर अदिती सिंह कांग्रेस की 20 हजार की लीड ऊंचाहार में सपा के मनोज पांडेय 3 हजार से आगे बछरावां में राम नरेश भाजपा के 3 हजार से आगे इटावा जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव 15209 वोटों से आगे

महाराजगंज के सबसे चर्चित नौतनवां विधान सभा सीट से निर्दल प्रत्याशी अमन मणि त्रिपाठी सपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक कुंवर कौशल सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह से 8 राउंड की गणना के बाद 12255 वोट से आगे। निर्दल अमन – 53402 सपा – 31138 बीजेपी – 23310 सदर विधान सभा क्षेत्र: कांग्रेस प्रत्याशी 40000 मतों से बसपा प्रत्याशी से आगे चल रही है बछरावां विधानसभा में भाजपा 4694 मतों से आगे चल रही है सलोन में भाजपा कांग्रेस से 1248 मतों से आगे चल रही है सरेनी विधानसभा में भाजपा बसपा से 10876 मतों से आगे चल रही है।

विश्वनाथ गंज से भाजपा 2500 वोट से आगे एटा जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे। अलीगंज व जलेसर में कड़ी टक्कर। सरोजनी नगर में सपा को 10686 वोट, बसपा को 9981 वोट। बीजेपी को 8608 वोट मिले हैं। शहर पश्चिमी भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह 25238 वोट से पहले नंबर पर हैं, रिचार्ज सिंह 14166 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं।

तीसरे पर बसपा की पूजा पाल है। बड़ौत विधानसभा पर भाजपा आगे, बागपत में बसपा और छपरौली में रालोद आगे बागपत बीजेपी के योगेश बसपा के अहमद हमीद से 3668 मत से आगे बागपत विधानसभा पर भाजपा आगे, बड़ौत में भाजपा, छपरौली में रालोद आगे बडौत सातवां चक्र पूर्ण, केपी मलिक बीजेपी साहब सिंह से 1971 वोट से आगे गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी अभय सिंह आगे चल रहे हैं।

दूसरे स्थान पर खब्बू तिवारी हैं नूरपुर में भी आगे आयी भाजपा बीकापुर विधानसभा से भाजपा आगे चल रही है दूसरे नंबर पर आनंद सेन यादव मिल्कीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा 560 से आगे चल रहे हैं दूसरे नंबर पर रामगोपाल हैं तीसरे नंबर पर अवधेश प्रसाद मंत्री हैं रुदौली से रामचंद्र विधायक आगे चल रहे हैं अयोध्या से भाजपा आगे चल रही है, सपा दूसरे नंबर पर है।

लखनऊ की नौ सीटों में से बीजेपी आठ पर आगे

हंडिया में बसपा के हाकिम लाल बिंद सातवें चरण में हुए आगे, भाजपा अपना दल गठबनधन कि प्रमिला त्रिपाठी दूसरे पर चौथे राउण्ड की मतगणना में बहराइच की सात विधानसभा सीटों पर रुझान बलहा- भाजपा के अक्षयबर लाल आगे, बसपा की किरन भारती पीछे नानपारा-भाजपा माधुरी वर्मा आगे, कांग्रेस के वारिस अली पीछे मटेरा-भाजपा के अरुनवीर सिंह आगे, सपा के यासर साह पीछे महसी-भाजपा सुरेश्वर सिंह आगे, बसपा के के के ओझा पीछे बहराइच-सपा की रुआब साइदा आगे, भजपा की अनुपमा जायसवाल पीछे पयागपुर- भाजपा सुभाष त्रिपाठी आगे, सपा के मुकेश श्रीवास्तव पीछे कैसरगंज-भाजपा के मुकुट बिहारी वर्मा आगे, बसपा के खालीद खान पीछे ललितपुर की दोनों विधान सभाओ मे भाजपा आगे.. बुलंदशहर जिले की सात विधानसभा सीट रायबरेली में तीसरे राउंड की मतगणना का रुझान 1-सदर-कांग्रेस अदिति सिंह आगे। सरेनी-बीजेपी से धीरेंद्र बहादुर सिंह आगे। हरचंदपुर-बीजेपी से कंचन लोधी आगे। बछरावां-बीजेपी से राम नरेश रावत आगे।। ऊंचाहार -सपा से मनोज पांडेय आगे। सलोन-कांग्रेस से सुरेश निर्मल आगे इलाहाबाद: शहर पश्चिमी भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह बढ़त बनाए हुए 22837 वोट पाकर सपा के विचार सिंह से जिन्होंने 12486 वोट पायी। फाफामऊ: विक्रमाजीत मौर्य भाजपा 17217 वोट पाकर आगे हैं बसपा के मनोज पांडे से 10706 वोट मिले हैं उनको प्रतापपुर: मुर्तजा सिद्दीकी बसपा पहले पर तीसरे से सपा की विजमा यादव दूसरे पर आई पट्टी से सपा के राम सिंह तीसरे राउंड के बाद 1000 ओट से आगे रामपुर खास से कांग्रेस 1500 से आगे सदर से भाजपा संगमलाल 2200 से आगे कुंडा से राजा भैया 5000 से आगे रानीगंज से भाजपा भाजपा 1800 से आगे बाबागंज से निर्दल विनोद सरोज 1300 से आगे शहर दक्षिणी नंद गोपाल गुप्ता नंदी 12757 वोट पाए हैं दूसरे पर हाजी परवेज टंकी हैं जिन्हें 6706 वोट मिले हैं तीसरे चरण में

सट्टाबाजार : यूपी में गठबंधन की सरकार

यूपी चुनाव के नतीजों को लेकर सट्टा बाजार गरमाया हुआ है। सट्टेबाजों ने जिस हिसाब से दरें रखीं हैं उससे लगता है कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन सबसे ​अधिक सीटें हासिल करेगा। सट्टेबाजों के अनुसार भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होगी। सट्टेबाजों की मानें तो यूपी में बीजेपी नहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है।

सट्टेबाजों ने गठबंधन की सरकार को ही अधिक भाव दिया है। चुनावी नतीजों के जानकार मानतें हैं कि एग्जिट पोल से अधिक विश्वस्त सट्टेबाजों का दांव होता है। सट्टेबाज जिसे जीत का दावेदार बताते हैं वह एग्जेट पोल से भी ज्यादा विश्वस्त होता है। हमेशा यह नतीजों में भी देखने को मिला है।

यूपी चुनाव परिणाम के नतीजों से पहले ही सट्टाबाजार ने गठबंधन की सरकार पर मुहर लगा दी है। अगर सट्टा बाजार की मानें तो गठबंधन को सरकार बनाने लायक पूरा बहुमत मिल रहा है। यूपी चुनाव के परिणामों पर सबकी नजर टिकी हुई है। यही कारण है कि यूपी चुनाव के नतीजों पर ही सबसे अधिक सट्टा लगा हुआ है।

https://www.sabguru.com/live-assembly-elections-result-2017/

 

https://www.sabguru.com/live-goa-elections-result-2017/

https://www.sabguru.com/live-manipur-assembly-elections-result-2017/