Home Business Auto Mobile टाटा मोटर्स- फॉक्सवैगन के बीच समझौता, 2019 में लाएंगे नया वाहन

टाटा मोटर्स- फॉक्सवैगन के बीच समझौता, 2019 में लाएंगे नया वाहन

0
टाटा मोटर्स- फॉक्सवैगन के बीच समझौता, 2019 में लाएंगे नया वाहन
Tata Motors, Volkswagen signs MoU with VW, skoda to launch products in 2019
Tata Motors, Volkswagen signs MoU with VW, skoda to launch products in 2019
Tata Motors, Volkswagen signs MoU with VW, skoda to launch products in 2019

नई दिल्ली/मुंबई। टाटा समूह की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने विदेशी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन के साथ समझौता किया है। इस समझौते के बाद दोनों कंपनियां मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी।

इस समझौते से टाटा मोटर्स को विदेशी कार कंपनी से तकनीकी मदद मिलेगी। इस समझौते को लेकर सभी शर्तों के बारे में आने वाले कुछ महीनों में फैसला हो जाएगा। जिसके बाद समझौते का विस्तृत मसौदा तैयार होगा।

उसके बाद दोनों कंपनियां मिलकर नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरु कर देंगी। टाटा मोटर्स की योजना है कि इन संयुक्त प्रोजेक्ट के द्वारा साल 2019 में बाजार में नए उत्पाद लाए जाएं।