Home India City News अंगोछे में बटोर रहे हैं पैसा-लोढ़ा

अंगोछे में बटोर रहे हैं पैसा-लोढ़ा

0
अंगोछे में बटोर रहे हैं पैसा-लोढ़ा
sanyam lodha addressing the meeting in mer mandwada
sanyam lodha addressing the meeting in mer mandwada
sanyam lodha addressing the meeting in mer mandwada

सिरोही। एआईसीसी के सदस्य एवं सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने स्थानीय भाजपा के चरम पर पहुंचे भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग यह कहते थे कि उनके कपड़ों में जेबें नहीं हैं, वह अब अंगोछा खोलकर पैसा बटोर रहे हैं। लोढ़ा रविवार को मेर मांडवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
लोढ़ा ने सिरोही नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड के दौरान हो रहे भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांगे्रस शासन के समय जो खाली जमीनें जिला कलक्टर ने नगर परिषद को सौंपी थी, उन्हें पैसे लेकर कौन पटटे दे रहा है। जिन्हें पैसे लेकर पट्टे देने के मामलों में जेल में होना चाहिए था, वे लोग साफे पहन रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने की भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में जो जांचें जिला कलक्टर ने भेज दी थी उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की अनियमितता में हिस्सेदारी पर भी सवाल उठाया। लोढ़ा ने कहा कि इन सभी मामलों को कांग्रेस उच्च स्तर तक उठाएगी।
लोढ़ा ने आरोप लगाया कि सिरोही का प्रशासन दिशाहीन है। भाजपा के जनप्रतिनिधि इनसे काम लेने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे अधिकारी सार्वजनिक रूप से जिले के आला अधिकारियों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा संस्थागत भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है, जिससे चारों तरफ लूट मची हुई है। लोढ़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में से बड़ी संख्या में कर्मचारी तबादला करवा कर चले गए हैं। कॉलेज, विद्यालय, अस्पताल, पशु चिकित्सा केन्द्र खाली पड़े हुए हैं। कई दिन ढूंढऩे पर पटवारी पकड़ में आते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र में हुए तबादलों के कारण किसाना को मिट्टी के परिक्षण के लिए जोधपुर जाना पड़ता है। आईटीआई में एक वर्ष से छात्रों को छात्रवृत्तियां नहीं मिल रही हैं। विधवा पुत्रियों की शादी के लिए देने के लिए सरकार के पास दस-दस हजार रुपये भी नहीं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाइयों ने तबादलों को धंधा बना दिया है। बदले की भावना के काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया के पति का आबूरोड से जोधपुर तथा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा के पति का तबादला भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच उजागर करता है।
सम्मेलन में कांग्रेस महामंत्री गुमानङ्क्षसह देवड़ा ने कहा कि भाजपा ने डेढ़ साल में राजीव गांंधी सेवा केन्द्रों के नाम के स्थान पर अटल सेवा केन्द्र पोतने के सिवाय कोई काम नहीं किया है। सम्मेलन में पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, सिरोही के पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवड़ा, शिवगंज के पूर्व प्रधान अचलाराम माली, पूर्व उपप्रधान मोतीसिंह देवड़ा, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, खेताराम माली, दरजाराम भील, भगवानाराम पुरोहित, खीमसिंह राठौड़, मोहन सीरवी आदि ने विचार व्यक्त किए।

चुनाव में चला था नारा
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ता यह कहते हुए भाजपा की पाकीजगी को बयान कर रहे थे कि उनके प्रतिनिधि की जेब नहीं है, ऐसे में उन्हें जेब भरने की नहीं पड़ी है। इसी को संयम लोढ़ा ने निशाने पर रखते हुए भाजपा जन प्रतिनिधि की साख पर भी सवालिया निशान लगा दिया।

सबगुरु न्यूज उधेड़ रहा है भ्रष्टाचार की परतें
नगर परिषद में भाजपा बोर्ड के दौरान हो रहे भ्रष्टाचार को सबगुरु न्यूज निरंतर उधेड़ रहा है। सीसीटीवी कैमरे घोटाले के बाद सबगुरु न्यूज ने नगर परिषद सिरोही में सरकारी जमीनों की बंदरबांट के लिए नियमविरुद्ध पट्टों देने के समाचार को निरंतर प्रकाशित कर रहा है।