Home Madhya Pradesh Anuppur मुंबई से प्रेमी ने आकर किया प्रेमिका का कत्ल

मुंबई से प्रेमी ने आकर किया प्रेमिका का कत्ल

0
मुंबई से प्रेमी ने आकर किया प्रेमिका का कत्ल

gitlds

अनूपपुर। थाना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में निवासी करने वाली 18 वर्षीय छात्रा नूरशबा की उसके करीबी मो. अकरम शहजाद नोमानी (24) ने मुंबई से आकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना सुबह परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने धारा 302, 450 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं आरोपी घर की छत पर घटना को अंजाम दिया था, जहां छत पर आरोपी के कूदकर भागने के निशान पाए गए हैं।

18 वर्षीय छात्रा की हत्या की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, एसडीओपी विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी समरजीत सिंह परिहार, फांरेसिक एक्सपर्ट (एफएसएल), डॉ एसपी सिंह शहडोल, डाग स्कावड से विकास सिंह तोमर सहित भारी संख्या मे पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे।

आरोपी युवक का पता मुंबई के अहमदनगर रोड, असलामी अपार्टमेंट भिवांडी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक पूर्व मे भी युवती के घर कोतमा आ चुका है जिसे परिजनों द्वारा समझाइश भी दी जा चुकी थी।

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि फर्नीचर व्यापारी मो. शकील की पुत्री नूरशबा जो कि पिछले दो साल से मुंबई मे रहकर पढ़ाई कर रही थी, एक माह पूर्व कोतमा आई थी।

पुलिस के अनुसार अकरम शहजाद नोमानी कोतमा आकर रविवार को रात 8.30 बजे बस स्टैंड के एक होटल में ठहरा था और सुबह लगभग 4 बजे होटल से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं आया।

पुलिस ने संभावना जताई है कि आरोपी ने सुबह लगभग 5 बजे नूरशबा के घर पहुंचा जहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने धारदार औजार से उसकी गर्दन में प्रहार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। छत पर जगह-जगह खून के छीटे पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी सुबह सात बजे तक कोतमा के आसपास देखा गया है। पुलिस ने होटल की तलाशी भी ली जहा से काले रंग का एक बैग जप्त किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त प्रेमी युवक एक माह पूर्व मुंबई से अनूपपुर आया था। तब उसे परिजनों ने भगा दिया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर वैष्णव शर्मा ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, इस मामले से जुड़े सभी पहुलओं की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।