Home Karnataka Bengaluru विजय माल्या के UB ग्रुप के दफ्तरों पर CBI का छापा

विजय माल्या के UB ग्रुप के दफ्तरों पर CBI का छापा

0
विजय माल्या के UB ग्रुप के दफ्तरों पर CBI का छापा
Mallya's UB Group CBI raids on offices
Mallya's UB Group CBI raids on offices
Mallya’s UB Group CBI raids on offices

बेंगलुरु। विजय माल्या घोटाला केस में आईडीबाईई बैंक के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल सहित 8 लोगों को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अरेस्ट किया गया है। इसमें किंगफिशर एयरलाइंस के 4 अधिकारी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को मुंबई लाया गया है।

इससे पहले सीबीआई अधिकारियों का एक दल सोमवार को विजय माल्या की अगुवाई वाले यूबी समूह के दफ्तर पहुंचा। विजय माल्या पर किंगफिशर मामले में बैंकों का 6,203 करोड़ रुपए का बकाया है और उन्हें एक अदालत ने भगोड़ा अपराधी घोषित किया है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में ज्यादा ब्योरा देने से इनकार कर दिया। उधर, यूबी समूह के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि सीबीआई अधिकारियों का दल उनके दफ्तर आया था।

गौरतलब है कि 19 जनवरी को बेंगलुरु के ऋण वसूली न्यायाधिकरण ने एसबीआई की अगुआई वाले बैंकों के गठजोड़ से माल्या और उनकी कंपनियों से किंगफिशर एयरलाइंस के मामले में 6,203 करोड़ रुपए वसूलने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। माल्या दो मार्च को देश से बाहर चले गए थे। फिलहाल वह लंदन में हैं।