Home Sports Cricket धोनी ने बनाया सर्वाधिक स्टम्पिंग का कीर्तिमान

धोनी ने बनाया सर्वाधिक स्टम्पिंग का कीर्तिमान

0
M S dhoni sets record  for most stumpings in international  cricket
M S dhoni sets record for most stumpings in international cricket

मेलबर्न। टीम इंडिया के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिशेल जॉनसन को स्टंप आउट करने के साथ ही धोनी ने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। धोनी का यह 134वां स्टम्पिंग रहा।

धोनी ने यह उपलब्धि अपनी 460वीं पारी में हासिल की, जबकि संगकारा को 133 स्टम्पिंग के लिए 485 पारियां खेलनी पड़ीं। श्रीलंका के एक अन्य विकेटकीपर और पूर्व खिलाड़ी रोमेश कालुवितरना सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 270 पारियों में 101 स्टम्पिंग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here