Home Delhi वेंकैया नायडू ने शंकराचार्य के विचारों पर जताई असहमति

वेंकैया नायडू ने शंकराचार्य के विचारों पर जताई असहमति

0
वेंकैया नायडू ने शंकराचार्य के विचारों पर जताई असहमति
M Venkaiah Naidu disapproves swaroopanand saraswati's rant on women entry in shani temple
M Venkaiah Naidu disapproves swaroopanand saraswati's rant on women entry in shani temple
M Venkaiah Naidu disapproves swaroopanand saraswati’s rant on women entry in shani temple

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और महाराष्ट्र में सूखे के लिए साईं बाबा को जिम्मेदार बताने वाले बयान पर अपनी असहमति जताई है।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि मै बड़ी विनम्रता के साथ स्वरूपानंद सरस्वती जी के विचारों पर असहमति जताता हूं कि शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद उनके खिलाफ अपराध बढेंगे।

साथ ही महाराष्ट्र के लोग साईं बाबा की पूजा करते हैं इसलिए यहां सूखा पड़ रहा है। जब भी गलत लोगों की पूजा होने लगती है तब सूखे और मौत जैसे हालात बनने लगते हैं।