Home Madhya Pradesh Gwalior मप्र : सभी 9 पालिका निगमों पर बीजेपी का कब्जा

मप्र : सभी 9 पालिका निगमों पर बीजेपी का कब्जा

0
election counting
भोपाल। मध्यप्रदेश के पहले चरण में हुए 135 नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में गुरूवार को अब तक 116 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के और सभी नौ नगर पालिका निगमों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें सभी नौ नगर पालिका निगमों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।



राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार नौ नगर पालिक निगम 26 नगर पालिक परिषद और सौ नगर परिषद के लिए 28 नवंबर को पहले चरण में हुए मतदान की मतगणना में महापौर के लिए 60 अध्यक्ष के लिए 603 और पार्षद के लिए 9662 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो गया।

अधिकांश नगरीय निकायों में राज्य में सत्तारूढ दल भाजपा प्रत्याशी विजयी होने में सफल रहे। सूत्रों के अनुसार अब तक घोषित हुए परिणामों में नगर निगम देवास में भाजपा के प्रेम कुमार शर्मा बुरहानपुर में अनिल भौंसले, सागर में इं अभय दरे, खंडवा में सुभाष कोठारी, रतलाम में डॉ. सुनीता दर्रे, रीवा में ममता गुप्ता, ग्वालियर में विवेक शेजवलकर, सतना में ममता पांडे और सिंगरौली में भाजपा की ही प्रेमवती खैरवार ने जीत दर्ज की है।

 
भाजपा ने मनाया ऎतिहासिक जीत का जश्न

 मध्यप्रदेश में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण मतदान की मतगणना में बीजेपी को ऎतिहासिक सफलता मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में पहंुचकर जश्न मनाया। ढोल ढमाकों के साथ आतिबाजी और मिठाई बांटी गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी में राज्य सरकार के विकास कार्यो में जो विश्वास व्यक्त किया है उसे खंडित नहीं होने देंगे। इस ऎतिहासिक विजय का श्रेय पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं हितचिंतकों मतदाताओं को जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता ने विश्वास व्यक्त किया है। उनके सपनों के अनुसार मध्यप्रदेश में शहरी विकास नए आयाम प्राप्त करेगा। उन्होंने निकायों में निर्वाचित पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अहंकार से बचे जनता ने जो समर्थन पार्टी को दिया है हम अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित करके भी कर्जमुक्त नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के हाथ से जो चार नगर निगम निकल गए थे हमने इस चुनाव में सतना, सागर, देवास, सिंगरौली में शानदार विजय हासिल की है। आगे होने वाले पांच नगरनिगम के चुनाव में पार्टी इसी तरह विजय यात्रा को आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि इस चुनाव में सुषमा स्वराज, थावरचन्द गेहलोत और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने भी अथक परिश्रम करके हमें जीत दिलाई है। हम उनके आभारी हैं।

मुख्यमंत्री पार्टी अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान के परिश्रम, लगन और अध्यवसाय की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बांधा और पार्टी की विजय सुनिश्चित की है। वे वास्तव में बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि नंदकुमारसिंह ने चौका छक्का नहीं नौका लगाया है और संपन्न हुए चुनाव में सभी नौ नगर निगम में विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निकाय के संकल्प पत्र को अक्षर: पूरा करेगी जनता के साथ किए गए वादों में कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here