Home India City News बस ने कार को मारी टक्कर 5 की मौत, 25 घायल

बस ने कार को मारी टक्कर 5 की मौत, 25 घायल

0
बस ने कार को मारी टक्कर 5 की मौत, 25 घायल
Madhya Pradesh : car collides with bus near dhar, 5 killed and 14 hurt
Madhya Pradesh : car collides with bus near dhar, 5 killed and 14 hurt
Madhya Pradesh : car collides with bus near dhar, 5 killed and 14 hurt

इन्दौर/धार। धार से 13 किलो मीटर दूर इन्दौर जा रही एक बस व  कार के बीच जोरदार टक्कर होने से 5 लोगो की मौत हो गई। मृतकों में 3 पुरुष, 1 महिला व 1 बच्ची शामिल है।

घटना के बाद चारो तरफ कोहराम मच गया चीखपुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होने भीषण दुर्घटना के शिकार घायलों को धार जिला मुख्यालय पर उपचार हेतु पहुंचाने में मदद की।

जिला प्रशासन का अमला भी सक्रियता के साथ घटना स्थल से लेकर जिला भोज चिकित्सालय पर तैनात हो गया। साथ ही जिला कलेक्टर जयश्री कियावत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.एस. नरवलिया भोज चिकित्सालय पहुंचे व घायलो से मिलकर उनके परिजनो के मोबाईल व सम्पर्क की जानकारी हासिल कर तत्काल संबंधितो को सुचना भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के नियमानुसार तात्कालिक आर्थिक सहायता 5 से 10 हजार रुपये देने की बात भी कही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धार से इंदौर जा रही एक निजी राय बस  आरजे 35 पीए 0088 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से आ रही एक कार क्रमांक जीजे 5 जीए 7819 को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 5 लोगो के मरने की पृष्टि धार कलेक्टर ने की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार 13 लोग उज्जैन से गुजरात की और जा रहे थे तभी धार के समीप ग्राम गुणावद के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 5 लोगो के मरने की सूचना मिली है। जिसमें एक 3 वर्षीय बच्ची है। समाचार लिखे जाने तक मृतको के नामो की पृष्टि नही हो सकी थी।

जिला भोज चिकित्सालय में लाये गये घायलो में रिता पति अरविंद निवासी डी-1 हरिदर्शन सोसायटी डिंडोली रोड़ सुरत, प्रतिभासिंह 35 वर्ष, ब्रजेश सिंह 45 वर्ष, जयसिंह 11 वर्ष, आलोक सिंह 42 वर्ष, अभिलाषा 40 वर्ष, ब्रजकिशोरसिंह 16 वर्ष, प्रतिक्षा सिंह 3 वर्ष, नमनसिंह 3 वर्ष, रागुत 2 वर्ष सहित 25 लोग घायल  हुए है। जिन्हें  भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारम्भिक रुप से मिली जानकारी के अनुसार कुल 25 लोगो में से 16 पुरुष, 9 महिलाएं घायल हुए है।

शेष घायलों को धार के दो निजी हास्पिटल महाजन में 7 एवं मित्तल अस्पताल में ७ घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जिनमें से दो को इन्दौर रैफर किया गया है। घटना के बाद जिला चिकित्सालय में बडी संख्या में स्थानीय स्वयंसेवक भी मदद के लिए पहुंचे। घायलों में गुजरात व बांदा उत्तर प्रदेश व देवास के कुछ लोग भी शामिल है।