Home Delhi मप्र कांग्रेस की नई टीम में 18 उपाध्यक्ष और 40 महासचिव

मप्र कांग्रेस की नई टीम में 18 उपाध्यक्ष और 40 महासचिव

0
मप्र कांग्रेस की नई टीम में 18 उपाध्यक्ष और 40 महासचिव
madhya pradesh congress committee new team
madhya pradesh congress committee new team
madhya pradesh congress committee new team

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अरुण यादव की अगुवाई वाली पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की नई टीम का शुक्रवार को गठन कर दिया, जिसमें 18 उपाध्यक्ष और 40 महासचिव शामिल हैं।

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्यों तथा पदाधिकारियों के नाम को मंजूरी प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के लिए 18 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 83 सचिव, 28 स्थायी सदस्य, 24 विशेष आमंत्रित सदस्य तथा एक कोषाध्यक्ष शामिल है। स्थायी सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी तथा आनुषंगिक संगठनों के प्रमुख भी शामिल हैं।

उपाध्यक्षों में रामेश्वर नीखरा और इंद्रजीत सिंह पटेल, डॉ. गोविन्द सिंह, राजा पटेरिया, प्रेमचंद्र गुड्डू, ताराचंद पटेल, तुलसी सिलावट, साजिद अली, सुभाष सोजतिया, सुंदरलाल तिवारी, अशोक भसह, गोभवद सिंह राजपुत, लखन घनघोरिया, मदन तिवारी, रामनिवास रावत, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर और नारायण अमलावे तथा सुलोचना रावत शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष विनोद डागा तथा संगठन के प्रभारी महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी बनाए गए हैं। महासचिवों में एदल सिंह कंसाना, पीसी शर्मा, अजय चौरे, महेन्द्र भसह चौहान, जगदीश यादव, सुनील सूद, ब्रजेन्द्र सिंह राठौड़, अनिल यादव, जीतू पटवारी, उमंग भसघार, प्रियव्रत सिंह, अश्विनी जोशी, कमलेश्वर पटेल और के पी सिंह प्रमुख हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, श्रीनिवास तिवारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, हजारीलाल रघुवंशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, सत्यदेव कटारे, अजय भसह, महेंद्र जोशी और विवेक तनखा, शोभा ओझा एवं मीनाक्षी नटराजन प्रमुख हैं।