Home India City News मध्यप्रदेश : सीहोर में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत

मध्यप्रदेश : सीहोर में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत

0
मध्यप्रदेश : सीहोर में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत
Madhya Pradesh : five year old dies after falling in 100ft deep Borewell in Sehore
Madhya Pradesh : five year old dies after falling in 100ft deep Borewell in Sehore
Madhya Pradesh : five year old dies after falling in 100ft deep Borewell in Sehore

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रामनगर में खेत में खेलते समय बोरवेल में गिरे पांच साल के सत्यम को तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बचाया जा सका। वहीं खेत के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इच्छावर थाने के प्रभारी एम.आर. खान ने शुक्रवार को बताया कि रामनगर में गुरुवार शाम अशोक प्रजापति ईंट भट्टे पर ईंट बनाने के काम में लगा था और उसका बेटा सत्यम आसपास के खेत में खेल रहा था।

काम खत्म करने के बाद उसने बेटे को खोजा तो उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में बच्चे के बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में गिरे होने की पुष्टि हुई।

खान के अनुसार, देर शाम शुरू हुआ राहत बचाव कार्य सुबह छह बजे तक चला। इसके लिए जेसीबी मशीन के जरिए समानांतर गड्ढा खोदा गया। इसमें आपदा राहत दल और सेना की भी मदद ली गई।

सुबह छह बजे लगभग 25 फुट नीचे फंसे सत्यम को निकाल लिया गया, मगर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खान ने कहा कि खेत मालिक यशवंत सिंह के खिलाफ धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्यम इन्हीं के खेत में खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिरा था।