Home Bihar महादलित किशोरी के साथ रेप का प्रयास, पुलिस पर भडके ग्रामीण

महादलित किशोरी के साथ रेप का प्रयास, पुलिस पर भडके ग्रामीण

0
महादलित किशोरी के साथ रेप का प्रयास, पुलिस पर भडके ग्रामीण
Mahadalit teenager attempted rape in bihar
Mahadalit teenager attempted rape in bihar
Mahadalit teenager attempted rape in bihar

पटना/फुलवारी शरीफ। घर की छत पर सोयी हुई तेरह वर्षीय महादलित किशोरी के साथ पडोस के ही 55 वर्षीय अधेड़ ने बलात्कार का प्रयास किया। मगर किशोरी के जाग जाने के कारण वह फरार हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आरोपित के घर का घेराव कर के आग लगाने का प्रयास किया।

गुस्साए ग्रमीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस उग्र ग्रमीणों पर काबू करने के लिए लाठी चार्ज और दो राउंड हवाइ फायरिंग भी किए। पुलिस हवाइ फायरिंग से साफ इंकार कर रही है। यह घटना जानीपुर थाना के सोमवार की देर रात माधव पुर गांव में हुई। किशोरी अपने तीन बहनों के साथ घर की छत पर सो रही थी।

सोमवार की रात पडोस में रह रहे हरवंश सिंह का 55 वर्षीय अधेड़ बेटा सुदामा सिहं उर्फ सुदेय सिहं अपने छत से फांद कर आ गया और सोयी हुई किशोरी के साथ छेडखानी और बलात्कार करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी जाग गई और चिल्लाने लगी।

चिल्लाने की आवाज सुन कर मां बाप के अलावा आस पास के रहने वाले ग्रामीण भी जाग गए।तब तक वह फरार होने में सफल रहा और अपने घर में जाकर छुप गया। इस घटना की सूचना के बाद जमा हुए ग्रमीण सुदेय सिहं के घर का घेराव कर करके आग लगाने का प्रयास कर रहे थे।

घर में घुसे सुदेय सिहं पिस्टल दिखा कर लोगों को डरा रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस सोमवार की रात दो बजे पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। ग्रमीण पुलिस से मांग कर रहे थे कि घर से निकाल कर हम लोगों को सुपुर्द कर दें। ग्रामीण इतने उग्र हो गए कि आरोपी को घर से निकाल कर गिरफ्तार करना पुलिस के लिए जोखिम भरा हो गया।

मंगलवार सुबह फिर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो उग्र ग्रमीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों को काबू करने के लिए लाठी चार्ज किया तथा दो राउंड हवाई फायरिंग की। लाठी चार्ज मे पहलाद पासवान, भूदेव, संजय पासवान, चांदमुनि देवी, शांति देवी, गुडडी देवी समेत अन्य लोग को चोटें आई है। दो पुलिस के जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है।

पुलिस बल की संख्या कम रहने के कारण फिर पुलिस लौटने पर मजबूर हो गई। पर्याप्त बल के साथ पुलिस वापस पहुंची और चौदह घंटे के बाद आरोपित को गिरफ्तार करके थाने ले गई।

किशोरी के पिता ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद दो घंटे के बाद पुलिस जांच करने आई। आरोपी ने जिस उम्र की बच्ची कें साथ जबरदस्ती की कोशिश की उतनी ही उम्र की उसकी भी बेटी है। सुदेह सिहं इससे पहले भी दो बार इस तरह की हरकत गांव की महिलाओं के साथ कर चुका है तब आपस में बैठक करके मामला को सुलझाया गया था।

इस बीच थानेदार चन्द्रशेखर कुमार फायरिंग से इनकार करते हुए बताया कि हर पहलू पर जांच की जाएगी। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित पर पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।