Home Headlines अहमदनगर : पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

अहमदनगर : पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

0
अहमदनगर : पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर खुद पहुंचा थाने
Maharashtra : man kills wife, three kids in Ahmednagar
Maharashtra : man kills wife, three kids in Ahmednagar
Maharashtra : man kills wife, three kids in Ahmednagar

मुंबई। अहमदनगर जिले में स्थित राहाता के लोणी गांव में बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बेटी व एक बेटे की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी और मंगलवार को सुबह पुलिस स्टेशन में जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

इस सनसनीखेज घटना से अहमदनगर जिले में खलबली मच गई है। अहमदनगर स्थित लोणी गांव में रहने वाले देवीचंद्र ब्राह्मणे ने 15 साल पहले संगीता नामक महिला से विवाह किया था और सुखमय जीवन जी रहा था।

बताया जा रहा है कि पिछले चार सालों से उसकी तबियत ठीक नहीं थी, जिससे वह मानसिक रुप से परेशान रहता था। बीती रात अचानक उसने अपनी पत्नी संगीता, बेटी निशा व नेहा और बेटा हर्ष को निर्ममता से काट डाला।

उधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद देवीचंद्र के पिता हीरानंद ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था, शायद इसीलिए उसने इतना बड़ा कदम उठाया है।

उधर उसकी पत्नी संगीता के भाई ने कहा कि इस तरह का काम देवीचंद्र कर ही नहीं सकता। वह अपने बच्चों से इतना अधिक प्रेम करता था कि बच्चों की देखभाल के लिए उसने कहीं नौकरी तक नहीं की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय जाधव ने कहा कि आरोपी ने निराश होकर इस तरह का कृत्य किया होगा, ऐसा इस घटना की प्राथमिक जांच से लगता है। लेकिन इस मामले की हर ऐंगल से जांच की जा रही है।