Home India City News एसटी ने दीपावली के पहले बढ़ाया किराया, आधी रात से लागू

एसटी ने दीपावली के पहले बढ़ाया किराया, आधी रात से लागू

0
एसटी ने दीपावली के पहले बढ़ाया किराया, आधी रात से लागू
Maharashtra ST fare hikes before Diwali
Maharashtra ST fare hikes before Diwali
Maharashtra ST fare hikes before Diwali

मुंबई। राज्य परिवहन महामंडल ने परिवहन किराए में वृद्धि की है। पिछले तीन वर्ष से एसटी महामंडल दीपावली के पहले ही किराए में बढ़ोतरी कर देता है। इसलिए दीपावली पर्व पर अपने गांव जाने वाले लोगों की जेबें खाली हो जाएंगी।

गौरतलब है कि दीपावली के शुरु होने के पहले से ही प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी निजी ट्रवेल्स संचालक लोगों से दुगुना किराया वसूलना शुरु कर दिए हैं। मुंबई से पुणे व अन्य शहरों को जाने वाली बसों के किराए में निजी ट्रवेल्स चालकों द्वारा दुगुना वृद्धि कर दी है। इसी के चलते गत तीन वर्षों से किराया बढ़ाने वाला एसटी महामंडल ने भी किराए में वृदिध कर दी है।

मुंबई से औरंगाबाद का साधारण किराया 700 रुपए था, जिसे बढाकर 1200 रुपए कर दिया गया है। मुंबई से रत्नागिरी का साधारण किराया 600 रुपए था, जिसे बढाकर 1200 रुपए कर दिया गया है। मुंबई से सोलापूर का साधारण किराया 600 था। इसे भी बढाकर 1000 रुपए कर दिया गया है। मुंबई सेे कोल्हापुर का साधारण किराया 600 रुपए था, इसे बढाकर 1000 रुपए कर दिया गया है।

मुंबई से नागपुर का साधारण किराया 1500 रुपए था। इसे बढ़ाकर 3200 रुपए कर दिया गया है। मुंबई से लातूर का साधारण किराया 800 रुपए था। इसे बढाकर 1500 रुपए कर दिया गया है। मुंबई से गोवा का साधारण किराया 800 रुपए था, जिसे बढाकर 1500 एसी स्लीपर कर दिया गया है तो मुंबई से हैदराबाद-बंगलौर का साधारण किराया 1500 रुपए था, जिसे बढाकर 2200 रुपए कर दिया गया है।

इस तरह से एसटी महामंडल ने अपने किराए में वृदिध करते हुए यात्रियों की जेंबों पर डाका डालने का काम शुरु कर दिया है, यह किराया वृदिध शनिवार की रात से लागू हो गई।