Home Headlines मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आईएएस स्थानांतरित

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आईएएस स्थानांतरित

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के बाद सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 18 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

आधिकारिक तौर पर जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, निशांत बरवडे को इंदौर का का जिलाधिकारी, पन्ना लाल सोलंकी को पन्ना का, राहुल जैन को ग्वालियर का, डी वी सिंह को बालाघाट, सुदाम खांडे को भोपाल, माल सिंह भयडिया को उमरिया, गोपाल चंद डाड को सिवनी, दिलीप कुमार को सीधी, आलोक सिंह को सागर, तरुण पिथोड़ को सीहोर, सूफिया फरुखी वली को मंडला, अभिषेक सिंह को खंडवा, प्रीति मैथिल को रीवा, अजय गुप्ता को आगर-मालवा, कर्मवीर शर्मा को राजगढ़, अनुराग चौधरी को सिंगरौली, भास्कर लक्षकार को मुरैना, आशीष सिंह को देवास का जिलाधिकारी बनाया गया है। इंदौर के जिलाधिकारी पी. नरहरि की पदस्थापना लंबित है।

विज्ञप्ति के अनुसार, 18 जिलों से हटाए गए जिलाधिकारियों में से सात को दूसरे जिलों का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि शेष को दूसरे पदों पर पदस्थ किया गया है।