Home Latest news योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन हैः राज्यमंत्री देवासी

योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन हैः राज्यमंत्री देवासी

0
योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन हैः राज्यमंत्री देवासी
wolrd yog day functio in sirohi
wolrd yog day functio in sirohi

सिरोही। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय भव्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन के खेल प्रांगण में 7 बजे माननीय मुख्य अतिथि ओटाराम देवासी गोपालन राज्य मंत्राी द्वारा भगवान धन्वतंरी को माल्र्यापण कर तथा दीप प्रज्जवलन के साथ जिला कलक्टर संदेश नायक,जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, नगरपरिषद सभापति ताराराम माली, लुम्बाराम चौधरी के मंत्रोचारण के साथ-साथ शुभारम्भ हुआ।

अंन्तर्राट्रीय योग दिवस 2017 को संबोधन करते हुए गोपालन राज्यमंत्राी ओटाराम देवासी ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है, योग अभ्यास शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म , आत्म संयम एवं पूर्णता की एकत्मकता तथा मानव एवं प्राकृतिक के बीच सामजस्य प्रदान करता है।

योग हमरी जीवन शैली में परिर्वतन लाकर हमारे अन्दर जागरूकता उत्पन्न करता है। योग में ही हमारा आत्म विश्वास समाया हुआ है, ऐसा स्वीकार करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय प्राचीन विद्या है, जीवन का पहला सूत्रा निरोगी काया है और यह योग से ही संभव है।

इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाएं ताकि सुखी जीवन व्यतीत कर सके। देवासी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि हुए योग आज हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए जीवन में अपनाने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है और हमारा देश योग गुरू के नाम से विश्व में प्रख्यात है।

इसलिए प्रधानमंत्राी ने इस योग को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता एवं संपूर्ण राष्ट्र को स्वस्थ भारत के  इस विचार को जन-जन तक  पहुचाया है।  इस कार्यक्रम की महत्ता को स्वीकार करते हुए  जिला,ब्लाॅक एवं पंचायत स्तर पर आमजन बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।

इस मुख्य समारोह में मंडल वन अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर जवाहर चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशाराम डूडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, उपखंड अधिकारी राजेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, हेमंत पुरोहित, विरेन्द्र सिंह चैहान, दम्यन्ती डाबी, समाज सेवी रघुभाई माली व भारी संख्या में विद्यार्थी, पुलिस जवान,  विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी , जनप्रतिनिधियों,पुरूषों,महिलाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में  योगाभ्यास मुख्य मंच एवं अन्य दो मंचों पर योग शिक्षक राजेन्द्र नरूका,रमेश कुमार व सुश्री मोनिका जोगसन ने 1 घंटे तक लगातार आसन प्रणायाम, कपाल भाति, योग निद्रा ध्यान के अभ्यास व ध्यान श्रीराम मीणा करवाये। अभ्यास के दौरान सभी गणमान्य लोगों द्वारा इसमे बढ चढ़कर भग लेते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में समाविष्ठ करने का संकल्प लिया। राज्य मंत्राी द्वारा इस कार्यक्रम के अन्त में सभी योगीप्रतिभागियों को संकल्प दिलवाया।

इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों द्वारा तन मन धन से सहयोग करते हुए सक्रिय भागीदारी से अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य राजेश बारबर ने किया।