Home Rajasthan Alwar दीपक वेजप्रो कंपनी में लगी आग से करोड़ों रुपए का नुकसान

दीपक वेजप्रो कंपनी में लगी आग से करोड़ों रुपए का नुकसान

0
दीपक वेजप्रो कंपनी में लगी आग से करोड़ों रुपए का नुकसान
major fire broke out in deepak vegpro company alwar
major fire broke out in deepak vegpro company alwar
major fire broke out in deepak vegpro company alwar

अलवर। अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र में वनस्पति घी बनाने वाली इकाई दीपक वेजप्रो में मंगलवार तडक़े अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

फैक्ट्री में आग लगने के बाद कर्मचारी व आसपास रहने वाले लोगों में हडकंप मच गया। सभी कर्मचारी कंपनी से बाहर निकल आए। वेजप्रो फैक्ट्री में आग की सूचना दमकल विभाग व पुलिस कंट्रोल को दी गई।

आग की सूचना पर नगर परिषद, रीको, भिवाडी, तिजारा व खुशखेडा से आधा दर्जन से अधिक दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल गाडिय़ों ने आग को बुझाने का काम शुरू किया।

major fire broke out in deepak vegpro company alwar
major fire broke out in deepak vegpro company alwar

सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पारस जैन, सीओ व अरावली विहार थानाधिकारी गणपत राम चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित दीपक वेजप्रो कंपनी डाटा समूह की कंपनी है और उत्तर भारत की प्रमुख वनस्पति घी उत्पादक कंपनी है। कंपनी के प्रबंधक एस.के. पारीक ने बताया कि दीपक वेजप्रो कंपनी में अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार तडक़े करीब सवा चार बजे आग लग गई।

आग से कंपनी की मशीनरी, भवन व अन्य उपकरण जल गए। आग से कंपनी में करोड़ों रूपये का नुकसान हो गया। आधा दर्जन से अधिक दमकल गाडिय़ों ने बड़ी मशक्कत के बाद करीब 8 घण्टे बाद आग पर काबू पाया। कंपनी में आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं आग से कंपनी में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।