Home Breaking मानहानि केस में आप को झटका, सुरेन्द्र मान ने कोर्ट में मांग ली माफी

मानहानि केस में आप को झटका, सुरेन्द्र मान ने कोर्ट में मांग ली माफी

0
मानहानि केस में आप को झटका, सुरेन्द्र मान ने कोर्ट में  मांग ली माफी
major setback to sanjay singh and aap as co accused surinder maan blames them for using him as tool to delay proceedings of the court

चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर किए गए मानहानि केस में मंगलवार को संजय सिंह को एक करारा झटका लगा।

मजीठिया द्वारा पूरे मामले में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह के साथ ही सह-आरोपी बनाए गए पत्रकार सुरेन्द्र मान ने लुधियाना की अदालत में बिना शर्त माफी मांग ली।

मान ने अदालत में दिए बयान में कहा कि उसे खबर छपवाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। हालांकि संजय सिंह व विक्रम सिंह मजीठिया दोनों ही अदालत में पेश नहीं हुए।

दोनों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी लगाया था। जिससे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली केस की अगली तारीख 24 अक्टूबर निर्धारित कर की है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर पंजाब में नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। जिसकोे लेकर मजीठिया ने लुधियाना की कोर्ट में संजय सिंह व अन्य के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।