Home Entertainment Bollywood फिर साथ दिखे मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर

फिर साथ दिखे मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर

0
फिर साथ दिखे मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर
arjun and malaiya

arjun and malaiya

शो में मलायका अर्जुन के डांसिंग स्टेप्स से काफी प्रभावित दिखाई दीं और उनकी ख़ूब तारीफ़ की। शो में अर्जुन के साथ उनकी फ़िल्मी हाफ़ गर्लफ्रेंड श्रद्धा ने भी जमकर मस्ती की।

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फ़िल्म हाफ़ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में भागदौड़ कर रहे हैं। इसी के तहत दोनों यंग स्टार्स डांसिंग रिएलिटी शो नच बलिए 8 में भी ख़ास मेहमान के तौर पर नज़र आएंगे, मगर जब एपिसोड की शूटिंग के लिए अर्जुन और श्रद्धा वहां पहुंचे, तो अर्जुन को मिला एक सरप्राइज़ ये सरप्राइज़ थीं मलायका अरोरा, जिन्होंने हाल ही में इस शो से सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस किया है। पहले सोनाक्षी टेरेंस लुईस और मोहित सूरी के साथ इस शो को जज कर रही थीं। मोहित हाफ़ गर्लफ्रेंड के डायरेक्टर भी हैं|

नच बलिए में मलायका को सामने देखकर अर्जुन का रिएक्शन आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। वैसे बताते चलें कि गॉसिप कॉलम्स में मलायका और अर्जुन नज़दीकियों के बारे में काफी कुछ लिखा जाता रहा है। मलायका पति अरबाज़ ख़ान से सेपरेट हो चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक़ शो में मलायका अर्जुन के डांसिंग स्टेप्स से काफी प्रभावित दिखाई दीं और उनकी ख़ूब तारीफ़ की। शो में अर्जुन के साथ उनकी फ़िल्मी हाफ़ गर्लफ्रेंड श्रद्धा ने भी जमकर मस्ती की। अपनी फिटनेस और फ़ैशन के लिए सुर्खियों में रहने वाली मलायका इस दौरान काफी गॉर्जियस दिख रही थीं। उम्मीद की जा सकती है कि नच बलिए 8 शो में अर्जुन की मौजूदगी में उनकी वापसी काफी धमाकेदार रहेगी।