Home Breaking हैवानियत की हदें पार! मेल नर्स ने ली 100 मरीजों की ली जान

हैवानियत की हदें पार! मेल नर्स ने ली 100 मरीजों की ली जान

0
हैवानियत की हदें पार! मेल नर्स ने ली 100 मरीजों की ली जान
male nurse in germany killed 100 patients because he was enjoying it
male nurse in germany killed 100 patients because he was enjoying it
male nurse in germany killed 100 patients because he was enjoying it

बर्लिन। एक नर्स ने बोर होने पर ऐसी हैवानित की हद पार कि जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जर्मनी के पुरुष नर्स नील्स होगल ने सिर्फ इसलिए 100 से ज्यादा लोगों को मार डाला क्योंकि वह बोर हो रहा था और उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे मजा आता था। हैवानियत की इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दुनिया में शायद ही कभी पहले ऐसा हुआ हो।

जर्मनी का रहने वाला 41 साल के नील्स होगल पर 100 से ज्यादा मरीजों को मारने की जांच चल रही है। नील्स ने मरीजों को जान-बूझकर जहरीले इंजेक्शन दिए ताकि उनके अंग काम करना बंद कर दें। इस बर्बरता के लिए उसपर सुनवाई चल रही है।

कोर्ट में उसने खुद कबूला है कि उसने जानबूझकर लोगों को जहरीले इंजेक्शन दिए। उसने मरीजों को इतने इंजेक्शन दिए कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाए। ऐसा उसने केवल अपने मजे के लिए किया। कोर्ट में नील्स ने कहा कि उसे ऐसा करने में मजा आता था।

दो हत्या के जुर्म में वह पहले ही उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस की नील्स की हरकतों के बारे में उसके सहियोगियों ने बताया। जिसके बाद नील्स को गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 134 शवों को भी कब्रिस्तान ने निकलवा कर जांच के लिए भेजा है।