Home World Asia News माली के होटल में हमला, 27 लोगों की हत्या, 20 भारतीय सुरक्षित

माली के होटल में हमला, 27 लोगों की हत्या, 20 भारतीय सुरक्षित

0
माली के होटल में हमला, 27 लोगों की हत्या, 20 भारतीय सुरक्षित
mali hotel attack : no more hostages held at hotel radisson blu
hotel radisson blu
mali hotel attack : no more hostages held at hotel radisson blu

नई दिल्ली/ बमाको। अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमैको में शुक्रवार को हथियारबंद हमलावरों ने कहर बरपाया।

हमलवारों ने होटल रेडिसन ब्लू होटल पर धावा बोलते हुए करीब 170 लोगों को बंधक बना लिया और इनमें से कम से कम 27 लोगों की हत्या कर दी। सैन्य कार्रवाई में दो हमलावरों को सेना ने ढेर कर दिया।

भारतीय समयानुसार दोपहर करीब ढाई बजे 190 कमरों वाले होटल रेडिसन ब्लू होटल पर हमलवारों ने धावा बोला और वहां मौजूद लोगों को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया। हमलावर ‘अल्लाह हु अकबर’ के नारे लगा रहे थे।

होटल में घुसते ही उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आंतकियों ने बंधकों को कुरान की आयतें पढ़ने के लिए कहा, जो पढ़ पा रहे हैं, उन्हें आंतकी जाने दे रहे हैं।

माली के सुरक्षा मंत्री ने बताया कि होटल से सभी बंधकों को मुक्त करा लिया गया है। जवानों ने कुल 18 लोगों के शव बरामद किए हैं। अब होटल में कोई भी बंधक नहीं है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक दो हमलावरों को मार गिराया गया।

20 भारतीय सुरक्षित

बंधकों में 20 भारतीय भी थे जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रवक्ता के अनुसार दुबई की एक कंपनी के लिए काम करने वाले ये भारतीय स्थाई तौर पर होटल में ठहरे हुए थे।

 

किसी आतंकी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

हमलावर डिप्लोमेट की गाड़ी से होटल के अंदर दाखिल हुए और गोलाबारी शरू कर दी थी। होटल की सातवीं मंजिलें से फायरिंग और धमाके की आवाजें सुनी जा रही थी। हालांकि अभी तक किसी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

अगस्त में भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले अगस्त के मध्य माली के शहर सेवेरे में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखे जाने के बाद बंधकों को दूसरे होटल में ले जाया गया था। जिसमें चार सैनिक, पांच संयुक्त राष्ट्र कर्मी और पांच हमलावरों की मौत हो गयी थी।

माली अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम हिस्से में है, जहां की 90 फीसदी आबादी इस्लाम को मानने वाली है। माली की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। माली को 22 सितंबर, 1960 को स्वतंत्रता मिली थी।