Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
विमंदित किशोरी से साथ दुराचार, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
Home Rajasthan Ajmer विमंदित किशोरी से साथ दुराचार, आरोपी अरेस्ट

विमंदित किशोरी से साथ दुराचार, आरोपी अरेस्ट

0
विमंदित किशोरी से साथ दुराचार, आरोपी अरेस्ट
man arrested over rape of mentally disabled teenager
man arrested over rape of mentally disabled teenager
man arrested over rape of mentally disabled teenager

अजमेर। अलवरगेट थाना पुलिस ने विमंदित किशोरी से दुराचार करने के आरोप में गांव गुढ़ा थाना गेगल निवासी जावेद अली पुत्र श्री हुसैन अली उम्र 23 साल जाति पठान मुसलमान को गिरफतार कर लिया है।

विक्रम सिंह भाटी उपअधीक्षक पदेन थानाधिकारी पुलिस थाना अलवरगेट अजमेर ने बताया 13 वर्षीय मानसिक रूप से  विक्षिप्त बालिका के साथ गत 19 जुलाई  को गुढा व नारेली में बकरियां चराने के दौरान आरोपी जावेद पुत्र हुसैन खॉ उम्र 28 साल ने दुराचार किया।

बताया जाता है कि वह पीडि़ता को पानी लाने के बहाने मोटरसाईकिल पर बैठा कर ले गया था। काफी देर तक पीडि़ता के वापिस नहीं आने पर उसकी भाभी ढ़ूंढ़ने गई।

नाले के पास जंगल में जावेद अली पुत्र हुसैन अली पीडि़ता के साथ जबरन दुराचार कर रहा था भाभी को देखकर भाग गया। पुलिस ने धारा 376, भादस व 4 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।