Home Headlines मुंबई एयरपोर्ट पर 57 लाख रुपए के सोने सहित एक अरेस्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर 57 लाख रुपए के सोने सहित एक अरेस्ट

0
मुंबई एयरपोर्ट पर 57 लाख रुपए के सोने सहित एक अरेस्ट
man arrested with gold worth Rs 57 lakh at Mumbai airport
man arrested with gold worth Rs 57 lakh at Mumbai airport
man arrested with gold worth Rs 57 lakh at Mumbai airport

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर हवाई सतर्कता विभाग ने 57 लाख रुपए कीमत के साथ एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हवाई सतर्कता विभाग के अधिकारी सघन जांच कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह दुबई से मुंबई आने वाले विमान से जियाबुरहमान थुरुथी मोहम्मद कुनही के तस्करी के सोने के साथ आने की पूर्व सूचना हवाई सतर्कता विभाग के अधिकारियों को मिली थी।

इसी जानकारी के आधार पर सतर्कता अधिकारियों ने मुंबई विमानतल पर निगरानी रखी थी। जैसे ही मोहम्मद एयर इंडिया के विमान से मुंबई में उतरा, अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी लेना शुरु कर दिया।

तलाशी के दौरान मोहम्मद के पास 1 हजार 866 ग्राम के सोने के बिस्किट पाए गए। इसे मोहम्मद ने लैपटॉप में छिपा कर लाया था।