Home Breaking फ्लोरिडा में महिला को 100 पुरुषों के साथ SEX को किया मजबूर

फ्लोरिडा में महिला को 100 पुरुषों के साथ SEX को किया मजबूर

0
फ्लोरिडा में महिला को 100 पुरुषों के साथ SEX को किया मजबूर
Man forced woman to sex with 100 men in 4 days
Man forced woman to sex with 100 men in 4 days
Man forced woman to sex with 100 men in 4 days

फ्लोरिडा। अमरीका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने एक महिला को चार दिनों में सौ पुरुषों के साथ सोने पर कथित रूप से मजबूर किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स बैक पेज डॉट कॉम पर नौकरी का विज्ञापन देता था। नौकरी के लालच में महिलाएं उससे संपर्क करती थीं। पीड़ित महिला भी स्विमसूट मॉडल बनने के लिए सपनों के साथ उसके पास आई थी।

आरोपित रॉबर्ट माइनर 27 साल का है। उसके उपर देह व्यापार, धन शोधन और वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया गया है। वह महिलाओं को मॉडल, डांसर बनाने के नाम पर देह व्यापार में फंसा देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोष साबित होने पर उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

एक महिला को आरोपित ने मॉडल बनाने के लिए बस स्टॉप से पिक किया और एक होटल रूम में ले गया। इसके बाद चाकू के बल पर उसने महिला का यौन उत्पीड़न किया। अब तक कम से कम 5 महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने उन्हें सेक्सुअल सर्विस करने पर मजबूर किया। पांचों महिलाएं की उम्र 18 से 22 साल के बीच थी।

सेक्सुअल सर्विसेज के लिए पुरुषों से 3 हजार से 9 हजार रुपए तक चार्ज किए जाते थे। बैंक रिकॉर्ड से यह भी पता चला है कि पिछले तीन साल में शख्स ने अपने बैंक खाते में एक करोड़ 47 लाख रुपए जमा कराए।