Home India City News कोलकाता में सरेआम खूनी खेल, धारदार हथियार से हत्या

कोलकाता में सरेआम खूनी खेल, धारदार हथियार से हत्या

0
कोलकाता में सरेआम खूनी खेल, धारदार हथियार से हत्या
man killed in kolkata
man killed in kolkata
man killed in kolkata

कोलकाता। कोलकाता महानगर में दो लोगों के बीच हुए आपसी विवाद में एक ने दूसरे की सरेआम हत्या कर दी। यह सनसीखेज घटना शुक्रवार दोपहर कोलकाता के बउबाजार थाना इलाके में हुई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक बुद्धदेव साहा प्रमो​टिंग व्यापार से जुडा हुआ था। शुक्रवार दोपहर महानगर के अनुकूल चंद्र स्ट्रीट इलाके में बुद्धदेव साहा व रामेश्वर सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढने लगी और नौबत हाथापाई तक आ गई।

इस दौरान रामेश्वर सिंह ने धारदार हथियार से बुद्धदेव साहा पर वार किया। प्रत्यक्षदिर्शयों के अनुसार रामेश्वर ने सरेआम सड पर बुद्धदेव के सिर पर पांच वार किए जिससे वह सडक पर गिर पडा।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर बउबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी रामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here