Home India City News अवैध सम्बन्धो के शक में पति ने पत्नी का गला रेता, हालत गंभीर

अवैध सम्बन्धो के शक में पति ने पत्नी का गला रेता, हालत गंभीर

0
अवैध सम्बन्धो के शक में पति ने पत्नी का गला रेता, हालत गंभीर
man slits wife's throat with knife over suspicion of illicit relations in azamgarh
man slits wife's throat with knife over suspicion of illicit relations in azamgarh
man slits wife’s throat with knife over suspicion of illicit relations in azamgarh

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप अरहर के खेत में एक पति ने अपने पत्नी की गर्दन चाकू से काट डाली।

इसके बाद पति भाग निकला। महिला लहूलुहान होकर अरहर के खेत से सड़क के किनारे पहुंची तो आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एक प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक राकेशचंद्र साहू के अनुसार जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय सीमा का विवाह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय सठियांव निवासी चंदन राजभर से हुआ है।

शादी के बाद विवाहिता अपने मायके बड़ौरा बुजुर्ग में रह रही थी। उसका पति चंदन भी ससुराल गया था। यहां से सुबह पत्नी को पीजीआई चक्रपानपुर दिखाने के लिए लेकर गया था।

यहां दिखाने के बाद वह परमज्योति धाम टाड़ी चला गया। यहां पूजा अर्चना करने के बाद तीन बजे वह प्राइमरी पाठशाला अकबेलपुर पहुंचा।

इस बीच किसी बहाने से अपनी पत्नी को लेकर अरहर के खेत में चला गया और चाकू से अपनी पत्नी का गला काट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद पति भाग निकला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबन्धो के शक चलते पति ने पत्नी का गला रेता है। फिलहाल जल्द ही घटना के असली कारणो का खुलासा कर दिया जायेगा।