Home Latest news गर्मी में बनाएं मैंगो शेक

गर्मी में बनाएं मैंगो शेक

0
गर्मी में बनाएं मैंगो शेक
mango shake recipe in hindi
mango shake recipe in hindi

गर्मी यानी आम का मौसम। आम सभी का पसंदीदा होता हैं. इस समय घर में आम के कई तरह के व्यंजन मिलते हैं। आईये आज हम आपको मैंगो शेक बनाने की विधि बताते हैं….

सामग्री :-

पका हुआ आम बिना रेशे वाला – 250 ग्राम
दूध – 500 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
बर्फ का चूरा – 3 कटोरी
वनिला आइसक्रीम – 4 चम्मच

विधि :-

दूध को उबाल कर ठंडा कर लें, जब तक दूध ठंडा हो, तब तक आप आम को धोकर छीलकर इसके गूदे को टुकड़े में काट लें।

आम के गूदे के टुकड़े और चीनी को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

जब यह ब्लेंड हो जाएं तब इस मिश्रण में दूध और बर्फ का चूरा मिलाकर एक बार फिर से ब्लेंड कर दें।

मैंगो शेक तैयार है, इसे एक ग्लास में भरकर इसके ऊपर से वनिला आइसक्रीम डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

ये भी पढ़े