Home India City News मनीषा हत्या कांड का खुलासा : प्यार, धोखा और मौत

मनीषा हत्या कांड का खुलासा : प्यार, धोखा और मौत

0
मनीषा हत्या कांड का खुलासा : प्यार, धोखा और मौत
Manisha murder case : love, betrayal and death
Manisha murder case : love, betrayal and death
Manisha murder case : love, betrayal and death

कौशाम्बी। पुलिस ने शनिवार को मनीषा हत्या कांड का खुलासा कर दिया। इस हत्या कांड में पुलिस टीम ने मनीषा की सहेली और उसके प्रेमी को ही गिरफ्तार प्रेम ट्रेगल की खूनी कहानी को सबके सामने ला दिया है।  


पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय ने बताया कि सैनी पुलिस के हत्थे चड़े युवक का नाम ब्रिजेन्द्र और युवती का नाम निशा है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होने अपने अंधे प्रेम की खातिर निशा ने अपनी सहेली और ब्रिजेन्द्र ने अपनी पहली प्रेमिका मनीषा का बेरहमी से कत्ल कर दिया।

मामला दरअसल मनीषा उनकी सहेली निशा और इन दोनों के प्रेमी ब्रिजेन्द्र से प्रेम कहानी की शुरुआत एक साल पहले सिवान गाव में ही शुरू हुयी थी। ब्रिजेन्द्र और निशा पडोसी होने के कारण बाली उम्र में कब एक दूसरे के नजदीक आ गए उन्हें भी नहीं पता चला।

नजदीकिया बढ़ी और दोनों के रिश्ते बिना सात फेरो के ही पति पत्नी हो गए। मनीषा और ब्रिजेन्द्र के प्यार की राजदार मनीषा की सहेली निशा थी। निशा  मनीषा के प्रेमी ब्रिजेन्द्र की सूरत पर फिदा थी।

मनीषा को ब्रिजेन्द्र के पास न देख निशा ने अपनी मोहब्बत का इजहार ब्रिजेन्द्र से किया। जिसे ब्रिजेन्द्र ठुकरा न सका। मनीषा , निशा और ब्रिजेन्द्र की प्रेम कहानी में निशा ने शतरंज की ऐसी चाल चली कि ब्रिजेन्द्र उसमे उलझ कर रह गया।


जून को निशा ने ब्रिजेन्द्र को बताया कि मनीषा उन दोनों के बारे में गाव में गलत अफवाह फैला रही है और ब्रिजेन्द्र को भड़का कर मनीषा को रास्ते से हटाने का वादा करा लिया। तय वादे के हिसाब से ब्रिजेन्द्र ने मनीषा को 4 जून की रात अकेले गाव के सुनसान में मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी गला दबा कर ह्त्या कर दी। ह्त्या के बाद ब्रिजेन्द्र ने मनीषा की लाश पास के ही कुए में फेक दी।


मनीषा के अचानक लापता होने से उसके घर में हडकंप मच गया। परिवार वालो ने बहुत खोजने की कोशिश की, लेकिन मनीषा का पता नहीं चल सका और फिर 16 जून की सुबह कुए में मिली लाश ने घर वालो की अनहोनी की आशंका को सच कर दिया।

लाश कि शिनाख्त के बाद पुलिस ने वारदात की तफ्तीश शुरू की, तो सामने आया ऐसा सच जिसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल कौशाम्बी पुलिस ने निशा और ब्रिजेन्द्र को मनीषा की हत्या का गुनाह मानते हुए जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here