Home Health Beauty And Health Tips जल्दी छिले लहसुन को फटाफट!

जल्दी छिले लहसुन को फटाफट!

0
जल्दी छिले लहसुन को फटाफट!

 

manny ways to peel of garlic
manny ways to peel of garlic

भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी में आज समय किसी के पास नहीं है और थोड़ा बहुत समय जो बचता हैं उसमे रिलैक्स किया जाता हैं ताकि शरीर की थकान मीट जाए। इस व्यस्तम वाली ज़िन्दगी में आज वर्किंग महिलाएं जो हैं उनको भी इतना समय नहीं मिल पता हैं की वो सब्जियां काट ले। ऐसे में कई सब्जियां तो ऐसी है जिनको काटने में समय बहुत लगता हैं और काटनी भी जरुरी होती हैं। हम आज आपको लहसुन को झटपट काटने का तरीका बता रहे हैं जिसे आप चुटकियों में काट सकते हैं।

आपने देखा ही होगा की लहसुन और प्याज को छीलते समय उसकी बदबू हाथो में रह जाती हैं, जो बेहद ख़राब लगती हैं। चलिए कोई बात नहीं आप फ़िक्र मत करिये आपके लिए यह तरीका पूरी तरह सेट होगा।

1- लहसुन को इस्तेमाल करने से पहले इसे एक कटोरी पानी में कलियों को भिगो दे और फिर निकालने के बाद इसका छिलका अपने आप हट जायेगा।

2- चाकू की मदद से लहसुन का ऊपरी हिस्सा काट लीजिए। इससे लहसुन का छिलका जल्दी साफ हो जाएगा। अगर लहसुन को काटकर डालना है तो पहले ही काट लीजिए। काटने के बाद लहसुन का छिलका आसानी से उतर जाता है।

3- यह भी एक बेहतर तरीका है। लहसुन की सभी कलियों को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव या फिर गर्म तवे पर डाल दीजिए। जब आप इसे निकालेंगी तो इसका छिलका रोस्ट हो चुका होगा और बहुत आसानी से उतर जाएगा।

4 – किसी डिब्बे में लहसुन की कलियों को डालकर जोर-जोर से एक या दो मिनट तक हिला लीजिए। ऐसा करने से ज्यादातर छिलके तो खुद ही उतर जाएंगे और जो कुछ बचेंगे उन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है।