Home Breaking ठाणे में मराठा क्रांति मूक मोर्चा की शुरुआत, विशाल जनसमुदाय शामिल

ठाणे में मराठा क्रांति मूक मोर्चा की शुरुआत, विशाल जनसमुदाय शामिल

0
ठाणे में मराठा क्रांति मूक मोर्चा की शुरुआत, विशाल जनसमुदाय शामिल
Maratha community silent march in Thane
Maratha community silent march in Thane
Maratha community silent march in Thane

मुंबई। राज्य में शुरु मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आगाज मुंबई से सटे ठाणे जिले में हो गया है।

मोर्चे में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठाणे जिले के हाथ नाका पर मराठा समाज के लोग एकत्रित होकर मोर्चे की शुरुआत 10 बजे कर दी। मोर्चे में मुंबई, ठाणे जिले और पालघर जिले से शामिल होने के लिए लोग पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि ठाणे जिले में मराठा क्रांति मूक मोर्चा की तैयारियां पंद्रह दिन पूर्व शुरु हो गई थीं और रविवार की सुबह से ही मराठा समाज के लोग जिले के हाथ नाका पर इकटठा होना शुरु हो गए और सुबह 10 बजे मोर्चा कूच कर गया।

मराठा आंदोलन से जहां परिवहन सेवा डगमगा जाएगी, वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पडेगा। ऐसे समय में लोगों के सुविधार्थ रेलवे ने अतिरिक्त लोकलों को चलाने का निर्णय लिया है।

मोर्चे पर ड्रोन के साथ ही सीसीटीवी और वॉच टावर्स के माध्यम से निगाह रखी जा रही है। मोर्चे की शुरुआत से लेकर अंत तक वीडियो शूटिंग की जा रही है।

तीन हाथ नाका से निकलते हुए यह मोर्चा गोखले रोड से होते हुए गांवदेवी मैदान, तलावपाली, चिंतामणि चौक और टेंंभी नाका होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा।

मोर्चे में शामिल लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले पर, अहिल्याबाई होलकर के पुतले पर और कोर्ट परिसर में पहुंचने के बाद डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले पर माल्र्यापण करेंगे।

मोर्चे से अव्यवस्था ने पैदा हो इसलिए हजारों पुलिसकर्मियों को डयूटी पर लगाया गया है। जगह-जगह मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है।