Home Chhattisgarh दंतेवाड़ा : फागुन मंडई में होली खेलने आई महिला से गैंगरेप

दंतेवाड़ा : फागुन मंडई में होली खेलने आई महिला से गैंगरेप

0
दंतेवाड़ा : फागुन मंडई में होली खेलने आई महिला से गैंगरेप
married woman allegedly gangraped by four in dantewada
married woman allegedly gangraped by four in dantewada
married woman allegedly gangraped by four in dantewada

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में होली खेलने आयी एक महिला से चार युवकों ने गैंगरेप कर दंतेवाड़ा शक्ति पीठ का नाम कलंकित कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जगदलपुर जिला निवासी एक दंपत्ति अपने बच्चे के साथ दंतेवाड़ा फागुन मंडई में शामिल होने गए हुए थे। होली खेलने के बाद वे लोग डंकनी नदी तट पर स्नान करने गए हुए थे। महिला जहां स्नान कर रही थी, वहीं कुछ ही दूरी पर उसका पति व मासूम पुत्र भी नहा रहे थे।

इसी दौरान वहां चार युवक आ धमके, जो महिला को अगवा कर जंगल की ओर ले जाने लगे। पति द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसे जमकर पीटा और भगा दिया। पति को पीटकर भगाने के बाद चारों युवकों ने उस महिला के साथ बारी-बारी से मुंह काला किया। तब तक महिला का पति थाने पहुंचा और उसने पुलिस से मदद मांगी।

पति से जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा से पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। मौके की घेराबंदी कर चारों युवकों राजेश गोस्वामी, नागेश मरकाम, उदित राज धु्रव एवं निलिख कुमार को दौडक़र गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पकड़ा धकड़ी में कोतवाली प्रभारी विनोद तिवारी एवं महिला पुलिस अधिकारी संतोषी गे्ड का पैर जख्मी हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here