Home Headlines कोटा में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति पर आरोप

कोटा में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति पर आरोप

0
कोटा में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति पर आरोप
married woman found dead in Kota, husband booked
married woman found dead in Kota, husband booked
married woman found dead in Kota, husband booked

कोटा। कोटा जिले के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की बरड़ा बस्ती में रविवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव उसी के घर में पड़ा मिला। परिजनों ने पति पर हत्या करने की अशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उप अधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि मृतका तमन्ना पांच दिन पहले ही अपने पति यूनुस के साथ इस घर में रहने आई थी। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। दंपति के ढाई साल की एक बेटी है।

तमन्ना की मां नजमा का कहना है कि उन्होंने सुबह ही यूनुस को फोन किया था। उसने तमन्ना को घंटाघर पर छोड़कर आने की बात बताई तो उन्हें शक हुआ और बरड़ा बस्ती में रहने वाली तमन्ना की बुआ को उसके घर भेजा।

तमन्ना के घर पहुंची बुआ ने दरवाजा खुलवाने के लिए कई बार आवाज लगाई, लेकिन जब गेट नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा तो तमन्ना के ऊपर रजाई पड़ी हुई थी। शक होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद ताला तोड़ कर देखा तो तमन्ना का गला रेता हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने यूनुस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया है।