Home Headlines मायके से विवाहिता को उठा ले गए, अस्मत लूटी

मायके से विवाहिता को उठा ले गए, अस्मत लूटी

0
married woman gangraped
married woman gangraped by 2 in madhya pradesh

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का अपहरण कर बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम दैयत निवासी एक युवती हाल ही में मायके आई हुई थी।

31 दिसंबर को उसका गांव के ही राजकुमार जाधव ने अपने साथी मिंटू के साथ मोटर साइकल से अपहरण कर लिया था। राजकुमार उसे गांव के समीप बने अपने मकान में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

शुक्रवार शाम घर लौटी युवती ने परिजनों की मदद से थाने पहंचकर दोनों की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here