Home UP Firozabad फिरोजाबाद में रात को विवाहिता के साथ गैंगरेप

फिरोजाबाद में रात को विवाहिता के साथ गैंगरेप

0
फिरोजाबाद में रात को विवाहिता के साथ गैंगरेप
Married woman gangraped by three in Firozabad
Married woman gangraped by three in Firozabad
Married woman gangraped by three in Firozabad

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मौहल्ला करबला मे एक विवाहिता के साथ गैंग रेप होने की घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। दुराचारी पुलिस पकड से बाहर हैं।

पुलिस ने विवाहिता का डॉक्टरी परीक्षण जिला महिला अस्पताल मे करवाया है। विवाहिता की हालत खराब देख उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कर लिया गया है।

मौहल्ला करबला गली नंबर 9/1 निवासी एक महिला का पति बाहर रह कर कोई काम करता है। तथा उसकी पत्नी अपने घर मे अकेली रहती है और वह निसंतान है। बीती रात गली मे आयोजित शादी समारोह में एक युवक शामिल होने आया था।

जिसने इस औरत को घर मे अकेला देख मौका पाकर घर मे घुस गया और उसने महिला को दबोच लिया और उसके दो साथी भी अन्दर आ गए। जिन्होंने महिला के साथ जबरिया मारपीट कर गैंग रेप किया।

दुराचार की शिकायत महिला ने शोर किया तो दुराचार करने वाले युवक वहां से भाग गए। इस घटना से समूचे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की और ब्रजेश एवं उसके दो साथियों के खिलाफ दुराचार की धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर पीडिता का डॉक्टरी परीक्षण जिला महिला अस्पताल मे कराया है।