Home Delhi आस्ट्रेलिया दौरे के लिए वंदना कटारिया होंगी भारतीय महिला टीम की कप्तान

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए वंदना कटारिया होंगी भारतीय महिला टीम की कप्तान

0
आस्ट्रेलिया दौरे के लिए वंदना कटारिया होंगी भारतीय महिला टीम की कप्तान
Vandana Kataria to captain Indian women's hockey team in Australia tour
Vandana Kataria
Vandana Kataria to captain Indian women’s hockey team in Australia tour

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 23 से 30 नवम्बर तक होने वाली हॉकी टेस्ट श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान फारवर्ड वंदना कटारिया को सौंपी गई है।

डिफेंडर सुनीता लाकड़ा टीम की उपकप्तान होंगी। हाल में चौथी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चीन को फाइनल में हराकर खिताब जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम इस साल ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन की भरपाई करना चाहेगी।

हॉकी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर: सविता, रजनी एटिमार्पू।
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, सलिमा टेटे, सुनीता लाकड़ा, रश्मिता मिंज, नवदीप कौर।
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, नवजोत कौर, करिश्मा यादव, रानी, दीपिका, मोनिका।
फारवर्ड: पूनम रानी, अनुराधा देवी थाकचोम, वंदना कटारिया (कप्तान), प्रीति दुबे, सोनिका।